Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sushant Singh Rajput: सुशांत की बरसी पर भावुक हुईं रिया चक्रवर्ती, कहा- तुम्हें रोज....

Tue, 14 Jun 2022 01:02 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 14 Jun 2022 01:02 PM IST
विज्ञापन
Sushant singh rajput Rhea Chakraborty shares unseen photos of SSr went viral
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का दो साल पहले आज ही के दिन निधन हो गया था। मुंबई स्थित उनके आवास से अभिनेता का शव बरामद हुआ था। बेहद ही कम उम्र में दुनिया को छोड़कर जाने वाले अभिनेता को टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से शोहरत हासिल हुई थी। अभिनेता की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती काफी विवादों में थीं। अभिनेत्री का नाम ड्रग्स केस में जमकर घसीटा गया था। बता दें कि सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद एनसीबी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था और ड्रग्स खरीदने व इस्तेमाल करने का आरोपी बताया था।

Trending Videos
Sushant singh rajput Rhea Chakraborty shares unseen photos of SSr went viral
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : इंस्टाग्राम

रिया चक्रवर्ती के साथ-साथ बॉलीवुड के कई सेलेब्स और टीवी जगत के कई सितारों के नाम भी ड्रग्स केस में आए थे। जिसके बाद एनसीबी ने सभी को समन जारी कर पूछताछ की थी। वहीं रिया चक्रवर्ती को ड्रग्स केस में जेल की भी हवा खानी पड़ी थी। हालांकि कुछ दिन जेल में रहने के बाद भले ही अभिनेत्री को जमानत मिल गई हो, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया से एकदम दूर बना ली थी। इसी साल मार्च के महीने में उन्होंने सोशल मीडिया के साथ-साथ काम पर भी वापसी की है।

 

Sushant singh rajput Rhea Chakraborty shares unseen photos of SSr went viral
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty @sushantsinghrajput

सुशांत की दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर रिया ने अभिनेता को याद करते हुए उनके साथ अपनी कुछ रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। रिया ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है- 'हर दिन तुम्हें याद करती हूं।' रिया की इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। बहुत से फैंस सुशांत को याद करते हुए दिल वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं, तो वहीं कई सुशांत और रिया के नाम को जोड़कर प्यार से उसे 'सुश्रिया' बता रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rhea Chakraborty (@rhea_chakraborty)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant singh rajput Rhea Chakraborty shares unseen photos of SSr went viral
रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया चक्रवर्ती पिछले साल अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी की फिल्म 'चेहरे' में नजर आई थीं। पिछ्ले साल ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed