सुशांत सिंह राजपूत के सबसे करीबी लोगों में उनके दोस्त सिद्धार्थ पिठानी थे। सुशांत की मौत के वक्त सिद्धार्थ उन्हीं के घर पर दूसरे कमरे में थे। अब सिद्धार्थ पिठानी ने सुशांत के जीजा ओपी सिंह की ओर से कथित तौर पर मिले व्हाट्सएप मैसेज को साझा किया है। सिद्धार्थ ने जो मैसेज साझा किया उसके मुताबिक सुशांत अपने परिवार से संपर्क में नहीं थे। यही नहीं उनके जीजा ने यहां तक मैसेज किया था कि अपनी समस्याओं से मेरी पत्नी को दूर रखो।
2 of 5
सिद्धार्थ पिठानी
- फोटो : सोशल मीडिया
ओपी सिंह उस वक्त सुशांत से सीधे संपर्क में नहीं थे। सिद्धार्थ ही सुशांत को मैसेज देने वाले थे। सुशांत के नाम भेजे गए मैसेज में ओपी सिंह लिखते हैं कि 'चंडीगढ़ पहुंच गए। मुंबई में आमंत्रण के लिए धन्यवाद। मुझे पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिला। आप पर अपने जीवन, करियर या घर की जिम्मेदारी नहीं है। मुझे खुशी है कि मैं सही निकला और अपनी यात्रा की प्लानिंग अपने मुताबिक की।'
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
सुशांत के जीजा ने एक अन्य मैसेज में लिखा, 'कृपया मेरी पत्नी को अपनी समस्याओं से दूर रखो। यह इसलिए क्योंकि आपके आसपास के लोग, मदद नहीं करने की आदतों और कुप्रबंधन से भरे हैं। मैं यह सुनिश्चित करने के लिए हूं कि मेरी पत्नी को इसलिए परेशानी ना हो क्योंकि वह बहुत अच्छी है।'
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
'सराहना करता हूं कि केवल मैं ही हूं जो आपकी मदद कर सकता है, मैं अभी भी उपलब्ध हूं। जो कोई भी आपकी देखभाल करता है- आपकी गर्लफ्रेंड, उसका परिवार या आपका मैनेजर- मेरे ऑफिस की ओर से आपसी सहमति होने वाली व्यवस्था की जा सकती है। इस मैसेज पर अपने विचार बताएं। अगर यह आपको अनावश्यक लगता है तो बस अनदेखा करें। सरकार चलाने के लिए, डिपार्टमेंट मैनेज करने के लिए एक परिवार है।'

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत के पिता
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के जीजा ने यह मैसेज फरवरी 2020 में भेजे थे। इसी महीने सुशांत के परिवार ने भी पुलिस को उसकी जान का खतरा बताया था। सोमवार को सुशांत के पिता केके सिंह ने अपना एक वीडियो रिलीज किया जिसमें वो कहते हैं कि उन्होंने बांद्रा पुलिस को अपने बेटे की जान के खतरे को लेकर आगाह किया था।