हर किसी को अपने अभिनय के हुनर और खुशमिजाज अंदाज से जीतने वाले सुशांत सिंह राजपूत के जाने का गम अब भी हर दिल में है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से सोशल मीडिया पर कई वीडियोज, तस्वीरें और किस्से वायरल हो रहे हैं। एक तरफ जहां सुशांत सबको प्यार बांटने में विश्वास रखते थे तो वहीं वो अपनी हर बात बेबाकी से भी रखना जानते थे। सुशांत से जुड़ा ऐसा ही एक किस्सा आपको बताते हैं जब ट्विटर से उन्होंने अपना सरनेम हटा लिया था।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल संजय लीला भंसाली के साथ 'पद्मावत' फिल्म में करणी सेना के मारपीट करने के बाद सुशांत सिंह ने ट्विटर पर अपना सरनेम 'राजपूत' हटा दिया था। सरनेम हटाने पर कुछ लोगों ने सुशांत सिंह को ट्विटर पर ट्रोल भी किया था। जिसके बाद सुशांत ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए फिर से सरनेम जोड़ लिया था।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत ने फिल्म पद्मावत के सेट पर भंसाली के साथ हुई मारपीट के बाद ट्वीट कर सरनेम हटाने की बात कही थी। सुशांत ने तब कहा था, 'जब तक हम अपने सरनेम से मोहग्रस्त रहेंगे तब तक हमें भुगतना होगा। अगर आप में हिम्मत है तो आप पहले नाम से खुद को सामने रखें।'
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्विटर से सरनेम हटाने के दो दिन बाद ही सुशांत ने फिर से पूरा नाम सुशांत सिंह राजपूत लिखना शुरू कर दिया था। हालांकि जब लोगों ने सुशांत को ट्रोल किया तो वो बोले थे, 'मैंने अपना सरनेम नहीं बदला है। तुम अगर बहादुरी दिखाओगे तो मैं तुमसे 10 गुणा ज्यादा राजपूत हूं। मैं कायरतापूर्ण हरकत के खिलाफ हूं।'
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान घाट में हुआ था। सोमवार (15 जून) को उनकी अंतिम यात्रा में टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के कुछ सेलेब्रिटीज शामिल हुए थे। इन सितारों में रिया चक्रवर्ती, श्रद्धा कपूर, कृति सेनन और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार शामिल रहे।
पढ़ें: सुशांत की मौत के बाद आलिया, करण जौहर और सलमान के साथ सोशल मीडिया पर हुआ ऐसा, फैंस हो सकते हैं निराश