सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के पिता ने लगभग 44 दिन बाद दिवंगत अभिनेत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इस मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। अब तक 40 से ज्यादा लोगों से पूछताछ हो चुकी है। इस बीच अब ये खबर सामने आई है कि सुशांत केस में एसआईटी गठित होने की अर्जी दी जा रही है।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
रिया चक्रवर्ती के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है। उन्होंने अपनी अर्जी में पटना में दर्ज मामले की जांच मुंबई में ट्रांसफर करने की मांग की है। इसके बाद इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी या कोर्ट की निगरानी में गठित SIT से कराने की याचिका मुंबई हाईकोर्ट तक पहुंची है। यह याचिका एक एनजीओ लेट्स टॉक की प्रमुख कंचन राय ने भेजी है।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : social media
गौर करने वाली बात ये है कि इस याचिका में आरुषि तलवार सहित कई अन्य आपराधिक घटनाओं के हवाले से सुशांत की कथित आत्महत्या और रिया चक्रवर्ती की भूमिका को सवालों के घेरे में रखते हुए कई अनसुलझी चीजों पर स्थिति साफ होने की बात कही गई है।
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता की शिकायत पर सुसाइड के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। सुशांत के करीबियों के बयान के मुताबिक रिया, सुशांत को टॉर्चर करती थीं। और अभिनेता उनसे रिश्ता तोड़ देना चाहते थे। साथ ही रिया पर एक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने का भी आरोप लगा है।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, कृति सेनन
बता दें 14 जून की दोपहर को सुशांत का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। पुलिस ने इसे आत्महत्या कहा है। हालांकि मामले की जांच अभी जारी है। सुशांत सिंह राजपूत के करियर की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल 'किस देश में है मेरा दिल' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और इसके बाद वह कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे।