अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर दिन नए तथ्य उजागर हो रहे हैं। सीबीआई ने इस मामले में संदेह के घेरे में चल रहे लोगों से पूछताछ की है। सुशांत सिंह राजपूत के करीबी दोस्त सिद्धार्थ पिठानी, रसोइये नीरज सिंह और हेल्पर दीपेश से भी सीबीआई ने पूछताछ की है। जिसमें कुछ नए खुलासे हुए हैं।
2 of 5
सीबीआई अधिकारी के साथ सिद्धार्थ पिठानी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई से पूछताछ में सिद्धार्थ पिठानी ने कई खुलासे किए। उन्होंने यह भी बताया कि सुशांत सिंह राजपूत के शव को उन्होंने ही उतारकर बिस्तर पर रखा था। सिद्धार्थ पिठानी ने बताया कि उन्होंने सुशांत के परिवार के कहने पर ही उनका शव उतारा था, लेकिन सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने सिद्धार्थ पिठानी की इस बात को सिरे से खारिज कर दिया है।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : youtube Video
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के एक सदस्य ने सिद्धार्थ पिठानी के इस दावे पर कहा है कि सिद्धार्थ पिठानी यह गलत बात बोल रहे हैं। सच्चाई यह है कि कोविड-19 महामारी के कारण परिवार के लोग 14 जून की शाम को दिल्ली से मुंबई पहुंचे थे और तब तक बॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर अस्पताल ले जाई जा चुकी थी।
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
परिवार के सदस्य ने आगे कहा कि यह जानकर हैरानी हो रही है कि उस दिन चाबी खो गई थी, जबकि हर एक सदस्य वहां मौजूद था। वहीं चाबी वाले को बुलाया गया, लेकिन उसे अंदर नहीं जाने दिया गया। गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का शव पोस्टमार्टम के लिए 14 जून को दिन में ही कूपर अस्पताल भेज दिया गया था, लेकिन उनका पोस्टमार्टम उस दिन देर रात 11 बजे के बाद हुआ था।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : ANI
आपको बता दें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई हर दिन सबूत जोड़ने और पूछताछ करने में जुटी हुई है। बीते पांच दिनों में जांच एजेंसी इस मामले से जुड़े कई संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी हैं। जिसमें कई बड़े खुलासे भी हुए हैं। अब सीबीआई ने मुंबई पुलिस के आधिकारियों से पूछताछ करने का फैसला किया है। जिसके लिए उन्होंने मुंबई पुलिस के दो अधिकारियों को समन भेजा है।
पढ़ें: 'मिर्जापुर-2' को बायकॉट करने की उठी मांग, अली फजल का पुराना ट्वीट याद कर भड़के लोग