सुशांत सिंह राजपूत केस में नए नए समीकरण बनते दिख रहे हैं। मुंबई पुलिस जांच तो कर ही रही है। इसके अलावा बिहार पुलिस की एक टीम भी मुंबई पहुंचकर छानबीन कर रही है। सुशांत के फैंस मामले मे न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में सुशांत के करीबियों और जानकारों के बयान सामने आ चुके हैं। अब इसी कड़ी में सुशांत के कुक नीरज सिंह ने कई खुलासे किए हैं।
2 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
सुशांत के निधन के बाद उनकी डेड बॉडी को सबसे पहले नीरज, सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और सैमुएल ने देखा था। सुशांत के बांद्रा स्थ्ति घर में दो कुक नीरज सिंह और केशव बचनर थे। हाउस हेल्प के लिए दीपेश सावंत था। सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी उनके घर में दूसरे कमरे में रहते थे।
3 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
नीरज, सुशांत के यहां 11 मई 2019 से काम कर रहे थे। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में नीरज ने कहा कि 'पहले घर में 10 से 12 लोग काम करते थे बाद में कई लोगों को हटा दिया गया।' रिपोर्ट के मुताबिक रिया चक्रवर्ती आठ जून को सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। नीरज ने बताया कि 'करीब डेढ़ बजे के करीब रिया चली गई थीं। उन्होंने मुझसे कपड़े पैक करने के लिए कहा। उसी दिन शाम को सुशांत की बहन मीतू घर आईं, वो तीन दिन सुशांत के घर पर ही रुकीं।'
4 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : social media
नीरज के मुताबिक, '13 जून को सुशांत ने डिनर नहीं किया। उन्होंने मैंगो शेक बनाने के लिए कहा। उसके बाद वो सो गए। 14 जून की सुबह को वो कमरे से बाहर निकले और ठंडा पानी मांगा। वो ना तो बहुत खुश और ना ही बहुत दुखी लग रहे थे। केशव ने उनसे ब्रेकफास्ट के लिए पूछा तो सर ने नारियल पानी, संतरे का जूस और केला लाने के लिए कहा। उन्होंने केवल नारियल पानी और संतरे का जूस लिया और कहा केला बाद में लूंगा।' नीरज की सुशांत के साथ ये आखिरी बातचीत थी।
5 of 6
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Social Media
नीरज ने बताया कि 'उनके कमरे का दरवाजा बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खोला तो हमने उनकी बहन मीतू को फोन किया। इसी बीच चाबी खोलने वाले को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। हमने उनकी बॉडी को फंदे से लटकते हुए देखा। तब तक उनकी बहन मीतू आ चुकी थीं उन्होंने उसकी बॉडी को फंदे से उतारने के लिए कहा। हमने सर के सीने पर दबाया कि कहीं सांस आ जाए। जब हमने फंदे को हटाया तो देखा उनके गले पर निशान था।'