सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच सीबीआई कर रही है, मामले में रिया चक्रवर्ती मुख्य आरोपी हैं। पटना में पैदा हुए सुशांत सिंह राजपूत चार बहनों के इकलौते भाई थे। सुशांत की मौत के बाद उनके परिवार खासतौर पर उनकी बहनों पर रिया चक्रवर्ती ने सवाल उठाए हैं। इस बीच सुशांत की तीनों बहनें प्रियंका सिंह, मीतू सिंह और नीतू सिंह एक साथ दिखाई दीं।
2 of 5
सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह
- फोटो : ANI
सुशांत की तीनों बहनें पहले अपने पारिवारिक वकील विकास सिंह से मिलीं। दरअसल 8 जून को जब रिया चक्रवर्ती सुशांत का घर छोड़ कर गईं थीं उसी दिन सुशांत की बहन प्रियंका सुशांत को चैट पर दवाइयों की सूची भेज रही थीं, और ये भी बता रहीं थी कि कौन सी दवाई कब लेनी है। वहीं उन्होंने सीबीआई की पूछताछ में कबूल भी किया है कि उन्हें सुशांत की बीमारी के बारे में पता था।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, विकास सिंह
- फोटो : ANI
अब सीबीआई सुशांत के परिवार के बाकी के सदस्यों से पूछताछ करने वाली है। ऐसे में सीबीआई से पहले तीनों बहनें अपने वकील सिंह से मिलने के लिए दिल्ली पहुंची हैं। वायरल हुए इस चैट में डिप्रेशन और पैनिक अटैक से जुड़ी दवाइयों के उल्लेख से साफ है कि परिवार को सुशांत की मानसिक बीमारी की जानकारी थी।
4 of 5
श्रुति मोदी, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : पीटीआई, facebook/sushantsinghrajput
वहीं दूसरी तरफ सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी के वकील ने दावा किया है कि सुशांत की बहनें उनको कंट्रोल करना चाहती थीं। उनकी नजर सुशांत के पैसों पर थी। सुशांत के कर्मचारियों को निकालना चाहती थीं। बहनों ने श्रुति मोदी से पहले वाले मैनेजर को निकाला था। सुशांत के स्टाफ के सदस्य ने बहनों को कहते सुना था 'सुशांत को हमारे साथ आने दो फिर सारी संपत्ति हमारी है।'
5 of 5
गौरव आर्या और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है। DRDO गेस्ट हाऊस में 12वें दिन सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती के माता-पिता से लंबी पूछताछ की। रिया चक्रवर्ती इस केस में मुख्य आरोपी हैं। इस दौरान सिद्धार्थ पीठानी, नीरज सिंह, केशव और सैमुअल मिरांडा को भी बुलाया गया था।