सुशांत सिंह राजपूत केस में परतें अब धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। सीबीआई अब भी लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है। इस केस में अपना दावा ठोकने वालों से सवाल जवाब किए जा रहे हैं। हाल ही में सीबीआई ने उस महिला से पूछताछ की जिसने एक इंटरव्यू में कहा था कि सुसाइड से ठीक एक दिन पहले 13 जून की शाम उसने रिया चक्रवर्ती और सुशांत को एक साथ देखा था। ये महिला रिया के पड़ोस में रहती है।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : Instagram
रिया चक्रवर्ती के पड़ोस में रहने वाली इस महिला का नाम डिंपल थावानी है। सीबीआई ने जब महिला से पूछा कि क्या आपने आपने 13 जून की शाम रिया और सुशांत को एक साथ देखा था तो इस पर उसने इनकार कर दिया। महिला ने सीबीआई से कहा कि उसने रिया और सुशांत को एक दूसरे के साथ नहीं देखा।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Instagram: @rhea_chakraborty @sushantsinghrajput
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने सीबीआई को बताया कि उसने रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की 13 जून की मुलाकात वाली बात किसी और के मुंह से सुनी थी। इसके बाद सीबीआई ने महिला से पूछा कि क्या वो उस शख्स को पहचान सकती हैं जिसने सुशांत और रिया को उस दिन एक साथ देखा था, इस पर महिला ने जवाब दिया कि वो नहीं जानती कि वो शख्स कौन था।
4 of 5
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : Instagram: @ItsSSR, @Rhea_Chakraborty
महिला के इन जवाबों को सुनकर सीबीआई ने चेतावनी दी और कहा कि इस तरह के भ्रमित बयान देना गलत है। बता दें कि रिया की पड़ोसन ने एक टीवी चैनल के समक्ष दावा किया था कि 13 जून को सुशांत और रिया चक्रवर्ती मिले थे। उसने सुशांत को 13 जून को रिया को उनके घर के बाहर ड्राप करते हुए देखा था।
5 of 5
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : Twitter: @instantbolly
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़े ड्रग कनेक्शन में रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था। कुछ दिन पहले ही उन्हें बाम्बे हाईकोर्ट से जमानत मिल गईं। हालांकि रिया के भाई शौविक अभी भी जेल में हैं।
चर्चा में रही इन सितारों की शादी, किसी को मिले पचास लाख रुपये तो कुछ पर लगे घरेलू हिंसा के आरोप