सुशांत सिंह राजपूत का मामला दिनों दिन पेचीदा होता जा रहा है। पहले मुंबई पुलिस और पटना पुलिस जांच कर रही थी। अब केस सीबीआई को सौंप दिया गया है। सुशांत केस में पता चला है कि उनके कथित तौर पर आत्महत्या करने से एक दिन पहले बॉलीवुड के एक बड़े निर्माता ने उन्हें फिल्म ऑफर की थी।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
एक न्यूज चैनल ने सुशांत सिंह राजपूत की कॉल डिटेल्स मिलने का दावा किया है। जिसके मुताबिक निर्माता रमेश तोरानी ने सुशांत के निधन से एक दिन पहले अभिनेता से बात की थी और फिल्म का ऑफर दिया था। हालांकि मामला सीबीआई के पास होने की वजह से रमेश तोरानी ने ज्यादा जानकारी देने से मना कर दिया। सुशांत ने 13 जून की दोपहर को रमेश तोरानी, निखिल आडवाणी और अपने एजेंट उदय सिंह गौरी के साथ एक कॉन्फ्रेंस कॉल की थी। यह कॉल एक फिल्म के सिलसिले में थी। अगले ही दिन 14 जून को सुशांत अपने घर पर मृत पाए गए थे।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : इंस्टाग्राम
रमेश तोरानी ने इस बारे में कहा कि 'मैंने फोन किया था लेकिन अभी मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता। सीबीआई अपना काम कर रही है।' तोरानी से जब पूछा गया कि 'क्या उन्हें सुशांत के मानसिक स्वास्थ्य के बारे में कुछ भी अंदेशा हुआ?' उन्होंने कहा कि 'मैं उनसे फोन पर बात कर रहा था मुझे कैसे मालूम पड़ेगा।'
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
रमेश तोरानी ने बताया कि 'अभी यह फिल्म से जुड़ी शुरुआती बातचीत थी। फिल्म फाइनल नहीं हुई थी।' वहीं सुशांत के एजेंट ने बताया कि 'निखिल आडवाणी ने फिल्म का नरेशन दिया था। उन्होंने मुझे फोन किया था जिसके बाद मैंने सुशांत को कॉल किया था। चार लोगों के बीच ये कॉन्फ्रेंस कॉल थी।'
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के एजेंट गौरी ने अभिनेता के बारे में कहा कि 'वो नॉर्मल ही लग रहे थे। मैं फोन पर था लेकिन मैं बस निखिल के नरेशन को सुन रहा था। निखिल, तोरानी और सुशांत ही बात कर रहे थे। सुशांत ने फिल्म से जुड़े कई सवाल पूछे थे।' बाद में जब गौरी ने सुशांत से पूछा कि उन्हें नरेशन कैसा लगा तो सुशांत ने कहा कि नरेशन पसंद आया है अब स्क्रिप्ट का इंतजार करना चाहिए।