सुशांत सिंह राजपूत केस में अदालत ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती को नौ सितंबर तक नारकोटिक्स नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत में भेज दिया। एनसीबी ने अदालत में कहा कि शौविक चक्रवर्ती ने कई अन्य लोगों के साथ ड्रग्स का लेनदेन किया था और आरोपी आब्देल बासित परिहार से संपर्क में थे।
2 of 6
शौविक, रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
अदालत ने शनिवार को रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा को नौ सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया। जांच टीम ने अदालत में कहा कि शौविक का सामना राजपूत के स्टाफ में शामिल रहे दीपेश सावंत और रिया चक्रवर्ती से कराना जरूरी है।
3 of 6
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : PTI
शौविक और मिरांडा को शुक्रवार को 10 घंटे की पूछताछ के बाद नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्स्टेंसिस (एनडीपीएस) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत रात में गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी ने अदालत से कहा कि अन्य मामले सामने आए हैं जहां परिहार का शौविक और मिरांडा से संपर्क हुआ था। परिहार को ड्रग्स की व्यवस्था करने के मामले में एनसीबी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
4 of 6
रिया चक्रवर्ती
- फोटो : ANI
एनसीबी ने बताया कि परिहार ने शौविक के साथ अपने संपर्कों के बारे में बताया। वहीं शौविक ने कई नाम बताए हैं जिनके साथ वह ड्रग्स का लेन देन कर रहा था। एनसीबी ने अदालत को बताया गया कि शौविक की हिरासत इसलिए भी जरूरी है क्योंकि एनसीबी को अन्य गिरफ्तार आरोपियों के साथ उसका सामना कराना होगा।
5 of 6
शौविक और मिरांडा
- फोटो : ANI
एजेंसी ने कहा कि ड्रग्स की बिक्री और खरीद में शामिल अनेक नेटवर्कों का खुलासा करना होगा। शौविक का सामना राजपूत के निजी स्टाफ सदस्य दीपेश सावंत और रिया चक्रवर्ती से कराना जरूरी है क्योंकि आपराधिक षड्यंत्र, उकसाने और अपराध करने के अनेक प्रयासों की विशेष भूमिकाएं शामिल हैं।’