सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद एक बार फिर से ग्लैमर की दुनिया के पीछे की कड़वी सच्चाई भी बाहर आ गई। बॉलीवुड में इन दिनों नेपोटिज्म, गुटबाजी और खेमेबाजी को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। कई सितारों ने कहा कि आउटसाइडर होने का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा और किसी जान पहचान वाले को उनकी जगह ले लिया गया। हालांकि कंगना रनौत, आयुष्मान खुराना, तापसी पन्नू सहित अन्य सितारे भी हैं जिन्होंने अपने दम पर पहचान बनाई। चलिए इसी कड़ी आज हम आपको बताते हैं कि नेपोटिज्म की इस बहस में किस कलाकार ने क्या कहा।
2 of 10
कंगना रनौत और करण जौहर
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत और करण जौहर के बीच नेपोटिज्म को लेकर हमेशा ही नोक झोक देखने को मिली है। करण जौहर के चैट शो में कंगना ने उन्हें नेपोटिज्म के लिए मुख्य जिम्मेदार बताया था। एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि 'हम जिस तरह के समाज में हैं, जैसे लोगों के बीच काम कर रहे हैं उनमें से 90 प्रतिशत लोग या तो फिल्म परिवारों से हैं या उनके बेहद करीबी है।' उन्होंने यह भी कहा कि करण जौहर के शो के बाद उनकी इमेज को खराब करने की कोशिश की गई। यही नहीं उनसे फिल्में छीन ली गईं।
3 of 10
आयुष्मान खुराना
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इंटरव्यू में आयुष्मान ने कहा था कि 'मैं जानता था कि एक आउटसाइडर होने के नाते मुझे दूसरा मौका नहीं मिलेगा। स्टार किड्स जो सक्सेसफुल हैं, वो सच में प्रतिभाशाली हैं। उन्हें पहला ब्रेक तो मिलता है लेकिन फिर उसके बाद अपना एक बेंचमार्क सेट करना पड़ता है। अगर मैं अपना 50 फिसदी देता हूं, तो लोग कहते हैं कि मैंने इसे खुद किया है लेकिन अगर स्टार किड्स में 80 फीसदी की क्षमता है और अगर वे अपना 100 फीसदी देते हैं, तो भी लोग संतुष्ट नहीं होते हैं।'
4 of 10
राजकुमार राव
- फोटो : सोशल मीडिया
एक इवेंट में राजकुमार राव ने नेपोटिज्म पर कहा था कि 'हां वंशवाद हर जगह है। आपको तीन चार फिल्में भले ही मिल जाएं, आप इनसाइडर हो या आउटसाइडर, अगर आपको अपना काम नहीं आता है तो सर्वाइव नहीं कर पाएंगे।'
5 of 10
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी फिल्मी यात्रा पर कहा था कि 'मैंने भी बहुत बार नेपोटिज्म को झेला है। मुझे कई बार फिल्मों से निकाला गया है क्योंकि उस फिल्म में किसी जान पहचाने वाले की सिफारिश की गई। हालांकि मैं इस नेपोटिज्म से बाहर निकली। मुझे पता था कि दुनिया में कुछ भी मुफ्त में नहीं मिलता है।'