बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने अचानक आत्महत्या जैसा कदम उठाकर सभी को हैरान कर दिया। उनके निधन के बाद से ही उनकी कई पुरानी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। इसी तरह एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें सुशांत तो नहीं हैं लेकिन उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे हैं। तस्वीर में उनके घर की एक दीवार नजर आ रही है जिसमें सुशांत सिंह राजपूत की की कई तस्वीरें टंगी हुई हैं।
2 of 5
अंकिता लोखंडे
- फोटो : Social Media
सुशांत और अंकिता छह साल तक रिलेशनशिप में रहे हैं। दोनों ने मिलकर मुंबई के मलाड इलाके में एक घर लिया था। जिसमें दोनों एक साथ लिव-इन में रहा करते थे। हालांकि ब्रेकअप के बाद सुशांत इस घर को छोड़कर चले गए थे। लेकिन अंकिता अब भी इसी घर में रहती हैं। इस घर को अंकिता ने खुद अपने हाथों से सजाया था।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का घर
- फोटो : Social Media
अंकिता की हाल ही में वायरल हो रही तस्वीर से आसानी से पता लगाया जा सकता है कि वो सुशांत से कितना प्यार करती थीं। अंकिता ने घर को उसी तरह से सजाया था जिस तरह से सुशांत को पसंद था। घर का रंग भी सुशांत की ही पसंद का था। घर में रखे सामान भी सुशांत की ही पसंद के हुआ करते थे।
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का घर
- फोटो : Social Media
अंकिता और सुशांत के घर में उनकी कई सारी तस्वीरें थी। जो अंकिता की वायरल हो रही तस्वीर में भी नजर आ रही हैं। घर में एक खास कोना था जहां पर दोनों के अवॉर्ड्स रखे हुआ करते थे। एक बाल्कनी थी जहां बैठना सुशांत को बेहद पसंद था वो वहां बैठकर अंकिता से घंटों बातें किया करते थे।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का घर
- फोटो : Social Media
सुशांत और अंकिता के ब्रेकअप के बाद दोनों अलग तो हो गए थे। लेकिन अंकिता ने सुशांत की आखिरी निशानी अब तक संभालकर रखी है। अंकिता और सुशांत के दोस्त संदीप सिंह ने बताया था कि अंकिता के घर में सुशांत के नाम की नेम प्लेट अब तक लगी हुई है। ब्रेकअप के बाद सुशांत इतना नाराज हो गए थे कि वो अपना सामान तक लेने नहीं आए थे। उन्होंने मूवर्स के द्वारा अपना सारा सामान मंगवाया था।
पढ़ें: करिश्मा कपूर को याद आए 'कुली नं. 1' के मस्तीभरे पल, 25 साल पूरे होने पर शेयर किया पोस्ट