सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों से पूछताछ चल रही है। बीते दिन निर्देशक संजय लीला भंसाली अपना बयान दर्ज कराने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचे थे। इस दौरान भंसाली ने कई बातों का खुलासा किया। साथ ही उन्होंने बताया कि वो सुशांत के बहुत करीबी नहीं थे इसलिए उनके डिप्रेशन के बारे में नहीं पता था। ताजा जानकारी के मुताबिक, संजय लीला भंसाली के बाद पुलिस इस मामले में दो और बड़े लोगों के बयान दर्ज कर सकती है।
2 of 5
शेखर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय लीला भंसाली के बाद निर्देशक शेखर कपूर का बयान दर्ज हो सकता है। सुशांत के निधन के बाद शेखर कपूर सबसे पहले ट्वीट करने वालों में से थे। बता दें कि शेखर कपूर अपनी फिल्म 'पानी' में सुशांत को लेना चाहते थे लेकिन प्रोडक्शन कंपनी की वजह से बात बन नहीं पाई थी। फिल्म के लिए अभिनेता ने तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। फिल्म नहीं बन पाने की वजह से सुशांत काफी परेशान हो गए थे।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
शेखर कपूर के अलावा एक बड़े प्रोडक्शन हाउस के मालिक को भी पूछताछ के लिए जल्द ही बुलाया जा सकता है। पुलिस इस मामले में अब तक करीब 30 लोगों से पूछताछ कर चुकी हैं। इनमें सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, सुशांत के मैनेजर, अभिनेत्री संजना सांघी, यशराज फिल्म्स की कास्टिंग डायरेक्टर सहित अन्य शामिल हैं।
4 of 5
शेखर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शेखर कपूर ने ही अपनी ट्वीट में सिनेमा की खेमेबाजी को सुशांत की मौत का जिम्मेदार होने की तरफ इशारा किया था और इसी के बाद महाराष्ट्र सरकार ने पूरे मामले की विस्तृत जांच का आदेश दिया था।
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने ट्वीट में शेखर कपूर ने लिखा था कि 'मैं जानता हूं उस दर्द के बारे में जिससे तुम गुजर रहे थे। मैं जानता हूं उन सब लोगों की कहानियां, जिन्होंने तुम्हें इतनी बुरी तरह से नीचा दिखाया कि तुम मेरे कंधे पर सिर रखकर रोते थे। काश, मैं तुम्हारे पास पिछले छह महीने में हो पाता। काश, तुम मुझ तक पहुंच पाते। जो कुछ तुम्हारे साथ हुआ वे उनके कर्म हैं, तुम्हारे नहीं।'