हिंदी सिनेमा के निर्देशक और कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा भारत की जानी-मानी दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान के जीवन पर एक फिल्म बनाने का मन बना रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया है कि उन्होंने इस फिल्म के बारे में फिल्म 'कलंक' की शूटिंग के दौरान खुद सरोज खान से बात की थी। कमाल की बात तो यह है कि सरोज खान ने भी रेमो डिसूजा को अपनी तरफ से हां बोल दी थी।
2 of 5
रेमो डिसूजा
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
सरोज खान के निधन के बाद एक इंटरव्यू में उनकी बेटी सुकैना नागपाल ने बताया है कि उनकी मां से तीन लोगों ने उनकी बायोपिक बनाने की बात की थी जिसमें एक कुणाल कोहली, दूसरे बाबा यादव और तीसरे रेमो डिसूजा थे। इन तीनों में से खुद सरोज खान ने रेमो का चुनाव किया था। सुकैना ने बताया था कि एक कोरियोग्राफर की जिंदगी में आने वाली मुसीबतों को सिर्फ एक कोरियोग्राफर ही समझ सकता है इसलिए, रेमो ही उनकी बायोपिक सबसे अच्छी बना सकते हैं।
3 of 5
रेमो डिसूजा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में रेमो का कहना है कि फिलहाल अभी इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा, 'हमारी इस बारे में अंतिम बातचीत 'कलंक' फिल्म के सेट पर हुई थी। उस समय मैंने अब तक की उनकी जीवन यात्रा को देखते हुए उनसे कहा था कि मैं आपकी बायोपिक बनाना चाहता हूं। तो मेरी बात सुनते ही सरोज जी ने कहा कि बिल्कुल, बोल कब बनाएगा?'
4 of 5
सरोज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
रेमो ने आगे कहा, 'हालांकि मैंने अभी इस बारे में कोई भी तैयारी नहीं की थी और ना ही उनकी पटकथा पर भी कोई काम किया है। उनकी जिंदगी बहुत कठिनाइयों से भरी रही है। मुझे उनका किरदार निभाने के लिए एक शानदार कलाकार की जरूरत होगी।'
5 of 5
सरोज खान
- फोटो : सोशल मीडिया
रेमो आगे कहते हैं कि 'इसके अलावा मुझे उनके परिवार से मिलकर उनकी अब तक की पूरी जीवन गाथा को भी सुनना होगा। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल तो मैं देश का माहौल सामान्य होने का इंतजार कर रहा हूं।' बता दें कि पिछले शुक्रवार को ही सरोज खान ने लंबी बीमारी के चलते इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।