बॉलीवुड की दिग्गज अदाकाराओं में शुमार रहीं सुरैया की आज डेथ एनिवर्सरी है। सुरैया वर्ष 2004 में आज ही के दिन हमेशा-हमेशा के लिए यह दुनिया छोड़ गईं। मगर, अपने प्रशंसकों की यादों में वह आज भी जीवित हैं। बता दें कि सुरैया अभिनय के साथ-साथ गायन प्रतिभा की भी धनी थीं। वह अपनी सुरीली आवाज के लिए जानी गईं। कई दिग्गज हस्तियां भी उनके प्रशंसकों की सूची में शुमार रहीं। इनमें एक नाम देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का भी था। पंडित नेहरू एक्ट्रेस-सिंगर सुरैया के बहुत बड़े प्रशंसक थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक जवाहरलाल नेहरू ने खुद सुरैया के सामने इस बात का जिक्र किया था। पढ़िए वह रोचक किस्सा...