गहना वशिष्ठ हमेशा ही अपने बोल्ड अंदाज और बेबाकी की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अश्लील फिल्मों के आरोप में फंसी गहना वशिष्ठ की मुश्किलें लगातार बढ़ रही थीं। इस केस में गिरफ्तारी के डर से गहना वशिष्ठ ने अग्रिम जमानत याचिका के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जहां सत्र न्यायालय और बॉम्बे हाईकोर्ट से उन्हें सिर्फ निराशा हाथ लगी। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट का हक में फैसला आने के बाद गहना ने राहत की सांस ली। पोर्न फिल्म मामले में फंसी अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से एक राहत की सांस मिली है। इस केस में सुप्रीम कोर्ट ने गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज करने के बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को भी कोर्ट ने जरूरत पड़ने पर जांच में शामिल होने के आदेश दिए हैं।
Filmy Wrap: गहना वशिष्ठ की गिरफ्तारी पर कोर्ट ने लगाई रोक और फैन को धक्का देने पर ट्रोल हुए जॉन अब्राहम, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
जॉन अब्राहम बॉलीवुड के वो कलाकार हैं जिन्हें फिल्मों में उनके अलग अभिनय के लिए लोग बहुत पसंद करते हैं। कॉमेडी से लेकर देशभक्ति की फिल्मों तक से जॉन ने अपने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हालांकि पिछले कुछ समय से अभिनेता बड़े पर्दे से दूर हैं, लेकिन इसके बावजूद उनके प्रशंसकों के प्यार में उनके लिए कोई कमी नहीं आई है। फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके जॉन को उनकी फिटनेस के लिए भी काफी सरहाना मिलती है। जॉन से जब भी कोई बातचीत करता है तो वो उनके साथ बड़े ही अदब से पेश आते हैं।
गलत हरकत: जॉन अब्राहम ने धक्का देकर फैन को गिराया नीचे, लोेग बोले- खो दी इज्जत
बिग बॉस ओटीटी के घर में कंटेंस्टेंट्स को बाहर की खबर से दूर रखा जाता है। इसी वजह से सिद्धार्थ शुक्ला की मौत की खबर भी कंटेस्टेंट्स को घर के बाहर आकर ही पता चली। यहां तक की शो की विनर दिव्या अग्रवाल को सिद्धार्थ की मौत का पता लगते ही झटका लग गया। दरअसल, शो में कई बार दिव्या को सिद्धार्थ के बारे में बात करते देखा गया था। यहां तक की सिद्धार्थ की मौत से कुछ दिन पहले ही वह वह बिग बॉस ओटीटी में शहनाज गिल के साथ गए थे। ऐसे में शो के तमाम कंटेंस्टेंट्स को एक एक कर घर से बाहर आते ही इस खबर की जानकारी मिल पाई थी। दिव्या ने अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी है और सिद्धार्थ शुक्ला को अपना 'खूबसूरत दोस्त' बताया है।
Bigg Boss OTT: सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से दिव्या अग्रवाल को लगा झटका, फोटो शेयर कर लिखा इमोशनल पोस्ट
सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन शहनाज गिल अब तक सदमें से बाहर नहीं आ पाईं हैं। उनकी तमाम शूटिंग पेंडिंग है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि शहनाज जल्द ही शूटिंग शुरू कर सकती हैं। शहनाज गिल ने पंजाबी फिल्म हौंसला रख’साइन की है। जिसमें वह अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी।
हौसला रख: फिल्म में दिलजीत संग नजर आएंगी शहनाज गिल, फैंस बोले- शहनाज आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं..
अभिनेता सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर हाल ही में कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में सोहा अली खान अपनी मां शर्मिला टैगोर और बेटी इनाया के साथ नजर आ रही हैं। दरअसल आज से 10 साल पहले भारत के महान क्रिकेटर मंसूर अली खान का आज के दिन ही निधन हुआ था। लोग उन्हें ‘टाइगर पटौदी’ के नाम से भी जानते थे। सोनाली अपनी मां और बेटी के साथ पटौदी गांव पहुंची थीं।
सोशल मीडिया: शर्मिला टैगोर और इनाया के साथ पिता की कब्र पर सोहा ने पढ़ी दुआ, किया मंसूर अली खान को याद