Supporting Actors: अब हीरो-हीरोइन के कंधों पर नहीं पूरी जिम्मेदारी, सपोर्टिंग एक्टर बन रहे हैं फिल्मों की जान
सिद्धांत चतुर्वेदी
सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिल्म 'गली बॉय' में एमसी शेर की भूमिका निभाकर अपने अभिनय से बॉलीवुड में एक प्रमुख पहचान बनाई। इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में एमसी शेर एक ऐसा दोस्त है, जिसे हम असल जिंदगी में अपने साथ चाहते हैं। वह एक ऐसा दोस्त है, जो ना केवल अच्छा मार्गदर्शन करता है, बल्कि ईर्ष्या को भी दोस्ती के बीच में नहीं आने देता।
लिसा हेडन
फिल्म 'क्वीन' में जब दिल टूटने के बाद रानी अकेले अपने हनीमून पर पेरिस पहुंच जाती है, तो विजयलक्ष्मी (लिसा हेडन) बिना शर्त के उसका साथ देती है। वह न केवल रानी की मार्गदर्शक बन जाती है, बल्कि उसकी दोस्त भी बन जाती है। यह बखूबी दिखाया गया है कि कैसे विजयलक्ष्मी परेशान रानी की मदद करती है और उसका आत्मविश्वास और खुद से प्यार करने के इस सफर में उसका साथ देती है।
जीशान अय्यूब खान
'तनु वेड्स मनु रिटर्नस', 'रांझणा', 'नो वन किल्ड जेसिका' जैसी कई फिल्मों में जीशान अय्यूब खान ने सपोर्टिंग एक्टर की भूमिका निभाई है। जीशान ने अपने अभिनय से इन सभी फिल्मों को बेहतरीन बनाया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि शायद उनके न रहने से फिल्म अधूरी लगती। 'रांझणा' में धनुष का दोस्त तो वहीं 'तनु वेड्स मनु रिटर्नस' में कंगना के घर किराए पर रह रहे युवक, जीशान सभी किरदार में खिलकर सामने आए हैं।
दीपक डोबरियाल
'दिल्ली 6', 'ओमकार', 'दबंग', 'तनु वेड्स मनु', 'तनु वेड्स मनु रिटर्नस' जैसी फिल्म में दीपक ने सपोर्टिंग एक्टर की भूमिका निभाई है। दीपक ने 'तनु वेड्स मनु' के पप्पी जी के किरदार से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। उनका डायलॉग 'यू आर ए गुड क्वेश्चन, बट योर क्वेश्चन हर्ट मी' लोगों को इतना पसंद आया था कि इसे कोई नहीं भूल सकता।