एक वक्त था जब सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' का खुमार लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा था। इस फिल्म में निर्जरा का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री भूमिका चावला भले की आज सिल्वर स्क्रीन से गायब हो गई हैं, लेकिन उन दिनों सलमान खान के साथ एक ही हिट फिल्म देकर वह रातोंरात स्टार बन गई थीं। इस फिल्म में सलमान भूमिका के प्यार में पागल होकर मौत की कगार पर पहुंच गए थे, लेकिन इन दिनों वह कहां हैं यह शायद ही कोई जानता होगा। पर्दे से गायब होने के बाद भूमिका लाइम लाइट से भी काफी दूर हैं।
2 of 8
भूमिका चावला
- फोटो : इंस्टाग्राम
41 साल की इस अदाकारा ने अपने करियर की शुरूआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने हिंदी ही नहीं बल्कि, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी और पंजाबी फिल्मों में भी खूब धमाल मचाया है। पंजाबी परिवार में जन्मीं भूमिका पहली बार Yuvakudu नामक एक तेलुगु फिल्म में नजर आई थीं। इसके बाद साउथ की फिल्मों में भूमिका ने बेतहाशा लोकप्रियता बटोरी। इसी दौरान उन्हें बॉलीवुड की फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान खान के साथ काम करने का मौका मिला।
सलमान और भूमिका की जोड़ी ने ऐसा कमाल किया कि एक तरफ फिल्म सुपरहिट हो गई और दूसरी ओर भूमिका की लोकप्रियता आसमान छूने लगी। यह फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। दर्शकों ने सलमान के साथ ही भूमिका की एक्टिंग को भी खूब सराहा था।
4 of 8
भूमिका चावला
- फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद तो भूमिका के पास कई हिंदी फिल्मों के ऑफर आने लगे। वह मशहूर तो खूब हुईं, लेकिन बॉलीवुड में धमाल नहीं मचा पाईं। साल 2004 में भूमिका ने अभिषेक बच्चन के साथ उन्होंने फिल्म 'रन' में काम किया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
इसके बाद भूमिका को एक बार फिर से फिल्म 'सिलसिले' और 'दिल जो भी कहे' में सलमान के साथ काम करने का मौका मिला, लेकिन दोनों ही फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हुईं। बॉलीवुड में अपना भविष्य भांपते हुए भूमिका फिर से तेलुगु फिल्मों की ओर गईं और उन्होंने कई हिट फिल्में दीं।