45 साल की उम्र में भी मायानगरी की तमाम हसीनाओं की छुट्टी कर देने का माद्दा रखने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी इस शनिवार से लोगों के ड्राइंग रूप में दस्तक देने फिर से आ रही हैं। 'सुपर से ऊपरर्रर्र' वाले अपने अंदाज के साथ वह लेकर आ रही हैं ‘सुपर डांसर’ का चौथा चैप्टर। इस बार के सीजन में इसके मेकर्स ने देश भर से तमाम अलग अलग तरह के डांसर तो तलाशे ही हैं, शो में इस बार पहले से कहीं ज्यादा धमाके होने की तैयारी भी दिख रही है।
2 of 5
गीता कपूर-शिल्पा शेट्टी कुंद्रा-अनुराग बासु
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, फिल्ममेकर अनुराग बासु और कोरियोग्राफर गीता कपूर की तिकड़ी इस साल जजों के पैनल में लौटेंगे और चार से 14 वर्ष की उम्र के सबसे टैलेंटेड डांसर्स को चुनेंगे। इस साल देश के कई राज्यों से ऑनलाइन ऑडिशन्स के जरिए प्रतिभागी चुने गए हैं। इस बार के सीजन को रित्विक धनजानी और परितोष त्रिपाठी की जोड़ी होस्ट करने जा रह है।
3 of 5
शिल्पा शेट्टी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो के बारे में चर्चा चलने पर शिल्पा कहती हैं, "मैं इस शो का हिस्सा बनकर बेहद खुशी महसूस कर रही हूं और अब मैं उस पल का इंतजार नहीं कर सकती, जब दर्शक अपनी आंखों के सामने इस साल का टैलेंट देखेंगे। एक शो के रूप में सुपर डांसर मेरे दिल के करीब है। यह ना सिर्फ कंटेस्टेंट्स के लिए बल्कि मेरे लिए भी सीखने का मंच है। मैं यंग बच्चों को देखने के लिए बेहद रोमांचित हूं जो हर हफ्ते पूरी लगन और पक्के इरादों के साथ दिल से परफॉर्म करते हैं।"
4 of 5
अनुराग बासु-गीता कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वहीं फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग बासु का मानना है कि देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है और शो का हर सीजन बेस्ट से बेस्ट टैलेंट सामने लाता है। वह भरोसा जताते हैं कि सुपर डांसर का यह नया चैप्टर कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ दर्शकों का भी अनुभव बढ़ाएगा। अपनी खास पसंद के बारे में पूछे जाने पर वह कहते हैं, “मुझे ऐसे बच्चों की तलाश होगी, जो ना सिर्फ बेहद टैलेंटेड हों, बल्कि जिनमें सीखने और आगे बढ़ने की लगन भी हो।"
5 of 5
गीता कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो की तीसरी जज हैं गीता कपूर यानी गीता मां। वह कहती हैं, "हर साल सुपर डांसर जैसे शानदार मंच से जुड़कर मुझे बेहद खुशी होती है। इस साल वर्चुअल ऑडिशन्स ने हमें बड़े पैमाने पर टैलेंट पूल तक पहुंचने में मदद की और मैं इनसे खासी इम्प्रेस हूं। ये बच्चे नए स्टाइल्स और डांस फॉर्म्स के साथ इस शो में हमेशा जबर्दस्त उत्साह लेकर आते हैं, जिसे मैं भी देखने और जज करने के लिए उत्सुक रहती हूं। इस साल डांस और डांस के प्रति लगन का जोरदार जश्न मनाया जाएगा।"