सनी लियोनी आज एक ऐसा नाम है, जिसे किसी परिचय की जरूरत नहीं है। लेकिन इस पहचान में अब काफी बदलाव आ गया है। एक वक्त में टॉप एडल्ट स्टार के तौर पर जानी जाने वालीं सनी अब बॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में मशहूर हैं। लेकिन ये सफर इतना आसान नहीं था। अश्लीलता के उस उद्योग से निकलकर हिंदी सिने जगत में आने के लिए सनी को काफी पापड़ बेलने पड़े।
2 of 5
sunny leone
- फोटो : instagram/sunny leone
इन सबके बीच सनी लियोनी की चिंता उनके माता-पिता के लिए बनी रही। वे हमेशा उन्हें याद करती हैं। सनी को सदैव इसका एहसास होता है कि उनकी वजह से पैरेंट्स को काफी परेशानी उठानी पड़ी। उनके माता-पिता कई साल पहले कैलिफोर्निया जाकर बस गए थे। साल 1981 में सनी का जन्म हुआ था और इसके बाद पढ़ाई पूरी कर वे मॉडलिंग की दुनिया में आ गई थीं। उनका कहना था कि लंबाई कम होने की वजह से इसमें उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिल पाई।
3 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : Insatagram- @sunnyleone
सनी का कहना था कि वे पैसे कमाकर अपने परिवार वालों को सारे सुख देना चाहती थीं। इसके बाद उन्होंने एडल्ट इंडस्ट्री का रुख कर लिया। वे इतनी फेमस हो गई थीं कि साल 2010 में मैक्सिम पत्रिका ने उन्हें शीर्ष 12 पोर्न स्टार में शामिल किया था। इसके बाद जब ये बात उनके घर वालों के सामने खुली तो उन्हें काफी असहज महसूस हुआ था। हालांकि वे नहीं चाहती थीं कि इसका खुलासा किसी और से हो। इसलिए वे सारी सच्चाई खुद ही अपने माता-पिता को बता देना चाहती थीं। अब उनके गुजरने के बाद सनी के मन में एक कसक है और वे पैरेंट्स को बहुत याद करती हैं।
4 of 5
sunny leone
- फोटो : instagram
करनजीत कौर वोहरा उर्फ सनी लियोन इंडो-कनाडियन, अमेरिकन अभिनेत्री के साथ ही व्यवसायी और पूर्व पॉर्न फिल्मों की अभिनेत्री हैं। पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखने वाली सनी पहली पोर्न स्टार हैं जो किसी रियलिटी शो का हिस्सा बनी थीं। उन्हें बिग बॉस 5 में देखा गया था। जब शो की टीआरपी धाराशायी हो रही थी तब सनी ने आकर इसमें एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगाया था।
5 of 5
सनी लियोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्हें हिन्दी फिल्मों में आने से पहले कई तरह का विरोध झेलना पड़ा। उनके बैकग्राउंड को भारतीय दर्शक और लोग स्वीकार करने में असहज महसूस कर रहे थे। इस वजह से ही निर्माता और निर्देशक उन्हें रोल देने से हाथ पीछे खींच लेते थे। भारत में उन्हें पूजा भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म ‘जिस्म 2’ से नोटिस किया जाने लगा। इस फिल्म में सनी अभिनय के मानदंडों पर खरी उतरीं, जिसके बाद उन्हें कई प्रोजेक्ट मिलने लगे और इस तरह से वे एक एडल्ट स्टार से बॉलीवुड अभिनेत्री बन गईं।