सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर एक दूसरे को 12 साल से जानते हैं। उनकी शादी को नौ साल हो चुके हैं। इस कपल के तीन बच्चे निशा, अशर और नोआह हैं। एक कपल के तौर पर सनी और डेनियल बेहद खुश हैं। उनके मिलने की कहानी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। इसका खुलासा सनी ने एक इंटरव्यू के दौरान किया है।
2 of 5
Sunny Leone
- फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सनी लियोनी ने बताया कि 'हम लास वेगास में थे और मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ थी। मैं डेनियल के बैंड मेट से मिलने के लिए मैंडले बे (Mandalay Bay) जा रही थी। अभिनेता पॉली शोर, जो कि एक कॉमेडियन भी थे, मैं उनके साथ डेट पर जाना चाहती थी लेकिन उन्होंने मुझे धोखा दिया।'
3 of 5
sunny leone
- फोटो : amar ujala
डेनियल ने खुलासा किया कि 'पॉली की मुलाकात रास्ते में किसी और से हो गई और वह अपनी दोस्त से मिलने के लिए रवाना हो गए। इस तरह भगवान ने मुझे सनी से मिलवा दिया। यह भाग्य था।' आगे सनी कहती हैं कि 'डेनियल को लगता था कि मैं स्ट्रेट नहीं हूं। वो सोचते थे कि मैं समलैंगिक (लेस्बियन) हूं।'
4 of 5
sunny leone
- फोटो : amar ujala
सनी ने आगे बताया कि 'मैं अपनी गर्लफ्रेंड के साथ थी जो कि लेस्बियन थी। हालांकि वो थोड़े पुरुषों की तरह कपड़े पहनती थी उन्होंने इसे कुछ और ही समझ लिया।' डेनियल कहते हैं कि 'मैं इस वजह से कन्फ्यूज हो गया क्योंकि दोनों ने एक दूसरे के हाथ पकड़े हुए थे। मैंने इसे अन्य तरीके से ले लिया।'
5 of 5
sunny leone
- फोटो : social media
बता दें कि 19 साल की उम्र से सनी ने एडल्ट फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। फिल्मों और विज्ञापनों के अलावा सनी टीवी पर भी दिखाई देती हैं। एमटीवी पर प्रसारित सनी का शो 'स्प्लिट्सविला' युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है।
दिल्ली निजामुद्दीन मामले पर नवाजुद्दीन बोले- 'अपनी जिंदगी से तो खिलवाड़ कर ही रहे हैं और...'