फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mohra Re-release: Akshay Kumar Sunil Shetty Raveena Tandon Movie To Hit Theater After 32 years Know about Date

अक्षय कुमार: 'रामायण' को टक्कर देगी खिलाड़ी कुमार की यह फिल्म; 32 साल पहले हुई ब्लॉकबस्टर, रवीना से है कनेक्शन

Mon, 26 Oct 2026 06:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 Oct 2026 06:40 PM IST
सार

  • 05 नवंबर को रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।
  • इसी के साथ अक्षय कुमार की तीन दशक पहले आई ब्लॉकबस्टर फिल्म भी रिलीज हो रही है।
  • इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ रवीना टंडन भी हैं। फिल्म के गाने आज भी खूब सुने जाते हैं। जानिए कौन सी है वो फिल्म?

विज्ञापन
Mohra Re-release: Akshay Kumar Sunil Shetty Raveena Tandon Movie To Hit Theater After 32 years Know about Date
अक्षय कुमार-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रवीना टंडन और अक्षय कुमार की जोड़ी ने 90 के दशक में पर्दे पर खूब धमाल मचाया। दर्शक एक बार फिर इन्हें बड़े पर्दे पर साथ देख पाएंगे। हालांकि, ये जोड़ी किसी नई फिल्म में नजर नहीं आ रही, बल्कि पुरानी फिल्म ही फिर से री-रिलीज हो रही है। जी हां, तीन दशक पहले रिलीज हुई 'मोहरा' एक बार फिर थिएटर्स में सजने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर रणबीर कपूर की मेगा बजट 'रामायण' से होगी। 

विज्ञापन
Trending Videos

Mohra Re-release: Akshay Kumar Sunil Shetty Raveena Tandon Movie To Hit Theater After 32 years Know about Date
मोहरा - फोटो : सोशल मीडिया

'रामायण' से होगा 'मोहरा' का मुकाबला
फिल्म 'मोहरा' करीब 32 साल बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इसकी जानकारी त्रिमूर्ति फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से दी गई है। दिवाली के त्योहार से दो दिन पहले यानी 06 नवंबर को 'मोहरा' रिलीज होगी। साफ है कि बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत 'रामायण' से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

खूब हिट हुए थे गाने, पसंद की गई खिलाड़ी-रवीना की जोड़ी

  • 'मोहरा' के प्रोडक्शन हाउस त्रिमूर्ति फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें फिल्म के री-रिलीज होने की पुष्टि की गई। 
  • फिल्म 'मोहरा' 1994 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के गाने 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त', 'सुबह से लेकर शाम तक', 'ऐ काश कहीं ऐसा होता', और 'टिप टिप बरसा पानी' काफी हिट हुए थे।
  • आज भी ये गाने खूब सुने जाते हैं। इसी फिल्म के 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' गाने के बाद रवीना को इंडस्ट्री में 'मस्त मस्त गर्ल' का टैग मिला। 
विज्ञापन

'मोहरा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितना रहा था?
फिल्म 'मोहरा' ने भारत में 12.02 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। इसे करीब 3.75 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया था। वहीं, वर्ल्डवाइड कमाई करीब 22.65 करोड़ रुपये रही थी। रवीना और अक्षय के अलावा इस फिल्म में सुनील शेट्टी, नसीरुद्दीन शाह और परेश रावल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed