दक्षिण भारतीय सिनेमा की एक फिल्म अपने लिए चुनने के बाद अब दमदार अभिनेता सनी देओल ने अपने बेटे करण देओल के लिए भी एक तेलुगू फिल्म 'ब्रोशेवरेवरूरा' को हिंदी में बनाने का फैसला किया है। इस फिल्म को वह अपने होम प्रोडक्शन विजेयता फिल्म्स के बैनर तले ही निर्मित करेंगे। इसको निर्देशित करने के लिए वह तेलुगू वर्जन के निर्देशक विवेक आत्रेय को तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं।
2 of 4
Karan Deol and Sahher Bambba
- फोटो : file photo
सनी देओल के बेटे करण देओल ने पिछले साल ही फिल्म 'पल पल दिल के पास' से हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था और फ्लॉप घोषित की गई थी। इसके बाद भी सनी को अपने बेटे के हुनर पर भरोसा है इसलिए वे उन्हें दूसरा मौका देना चाहते हैं। इसी वजह से उन्होंने इस दूसरी कॉमेडी कॉमेडी फिल्म को करण के लिए चुना है।
3 of 4
karan deol
- फोटो : social media
इंडस्ट्री के सूत्रों से पता चला है कि सनी ने अपने बेटे के लिए एक तेलुगू फिल्म को हिंदी में रीमेक करने का फैसला किया है। दर्शकों और समीक्षकों की सराहना प्राप्त कर चुकी इस तेलुगू फिल्म 'ब्रोशेवरेवरूरा' के हिंदी रीमेक करने के लिए उन्होंने सारे अधिकार खरीद लिए हैं। लेखकों की टीम ने इस पर काम करना पहले ही शुरू कर दिया है। जून या जुलाई तक इसकी शूटिंग शुरू होने की संभावना है।
4 of 4
sunny deol
- फोटो : social media
'ब्रोशेवरेवरूरा' वर्ष 2019 की सबसे अच्छी तेलुगू फिल्मों में से एक है। दर्शकों और समीक्षकों ने सबसे ज्यादा इसकी पटकथा और सस्पेंस से भरी कहानी की सराहना की है। यह क्राइम कॉमेडी फिल्म कॉलेज के तीन दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है। उनकी हंसी खुशी चल रही जिंदगी में तब बदलाव आ जाता है, जब उनका एक नया सहपाठी किसी बड़ी परेशानी में फंस जाता है।
Lockdown के बीच में फूटा इस अभिनेत्री का गुस्सा, कहा- 'ये फूडक्राइसिस नहीं है'