बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सनी देओल अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। इससे पहले साल 2001 में निर्देशक अनिल शर्मा की फिल्म गदर ने रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर अपना परचम बुलंद कर दिया था। यह फिल्म फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा था। इस फिल्म के जरिए अभिनेता सनी को इंडस्ट्री में एक नई पहचान मिली थी।
Gadar 2: किसी का भाई किसी की जान से बाजी मारेगी सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म? 'गदर 2' को लेकर आई गुड न्यूज
गौरतलब है कि यह फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल की दूसरी फिल्म थी। इससे पहले उन्होंने ‘कहो ना प्यार है’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। अमीषा ने करियर के शुरुआती दिनों में ही सफलता का स्वाद चख लिया था। ‘गदर 2’ ने उनके करियर में चार चांद लगाने का काम किया था। रिलीज होने के बाद भी यह फिल्म लंबे समय तक सिनेमाघरों में चली थी। सनी और अमीषा की लव स्टोरी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुई थी।
Lock Upp 2: नए ट्विस्ट के साथ आएगा 'लॉकअप' सीजन 2, वॉर्डन बन टीवी की ये फेवरेट बहुएं लगाएंगी कैदियों की क्लास
आपको बता दें कि फिल्म 'गदर 2' से पहले बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस को अपने फेवरेट स्टार सलमान की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इस फिल्म में साउथ के दिग्गज अभिनेता राम चरण भी नजर आने वाले हैं। साथ ही, खबर आ रही है कि इस फिल्म से पंजाब की कटरीना शहनाज गिल भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।
फिल्मों के आंकड़ों की बात करें तो लाइक्स के मामले में सलमान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान सनी की फिल्म गदर 2 से काफी पीछे चल रही है। कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खबर लिखे जाने के बाद 16.3 हजार लाइक्स मिले हैं, जबकि 'गदर 2' को 34.1 हजार लोगों ने लाइक किया है। वहीं, बात करें किंग खान की तो उनकी आगामी फिल्म जवान को 41.1 हजार लाइक्स मिले हैं।
Luv Ranjan: कार्तिक-रणबीर को लेकर लव रंजन ने कह दी बड़ी बात, बताया- सेट पर कौन है ज्यादा फनी
इन आंकड़ों को देखकर ऐसा लग रहा है कि अब सनी की फिल्म 'गदर 2' को सीधे तौर पर शाहरुख की फिल्म 'जवान' टक्कर देने के लिए तैयार बैठी है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर 'गदर 2' को लेकर जो शुरुआती रुझान देखने को मिल रहे हैं,उसे देखकर ऐसा लग रहा है कि फिल्म रिलीज होने के बाद यह बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर धमाल मचाएगी।