बॉलीवुड स्टार किड की लिस्ट में सुहाना खान उन नामों में से हैं जो लगातार चर्चाओं में बनी रहती हैं। चाहे वह कहीं आउटिंग पर जा रही हों या किसी पार्टी में सुहाना अपने लुक से सभी का ध्यान आकर्षित करती हैं।
ब्लैक ड्रेस में कहर ढा रहीं शाहरुख खान की बेटी, बेस्ट फ्रेंड से चिपककर खिंचवाई फोटो
शाहरुख की बेटी सुहाना खान को एक बार फिर से पार्टी में स्पॉट किया गया। सुहाना खान और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर काफी अच्छे दोस्त हैं। कई मौकों पर दोनों एक साथ देखे गए। एक बार फिर से दोनों को पार्टी में देखा गया।
तस्वीर में सुहाना ने शनाया को पकड़ रखा गया। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों बेस्ट फ्रेंड हैं। यह तस्वीर खुद संजय कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'ये तेजी से बड़े हो रहे हैं।'
A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500) on
सुहाना अभी केवल 18 साल की हैं। मगर उनकी फैन फॉलोइंग हर दिन बढ़ी जा रही हैं। सुहाना के पिता और बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का मानना है कि सुहाना उनकी आदतों की बिल्कुल भी फॉलो नहीं करती हैं। वह खुद अपने निर्णय लेती हैं और खुद को ही फॉलो करती हैं। यही बात शाहरुख को काफी पसंद है।