बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टारकिड्स में सबसे पहले शाहरुख खान के तीनों बच्चों का नाम आता है। इन तीनों में सबसे ज्यादा लाइमलाइट बटोरती हैं शाहरख की साहबजादी सुहाना खान। सुहाना खान की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही खूब वायरल होती हैं। अब हाल ही में लॉकडाउन के बीच भी सुहाना खान की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।
दोस्तों संग मस्ती करती दिखीं सुहाना खान, तस्वीरें हो रहीं वायरल
सुहाना खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। फैन्स सुहाना की हर तस्वीर को खूब पसंद करते हैं। सुहाना खान की फैन फॉलोइंग का अंदाजा उनके सोशल मीडिया पर बने फैनपेज से ही लगाया जा सकता है। ये फैनपेज अक्सर सुहाना की तस्वीरें साझा करते रहते हैं। हाल ही में सुहाना की जो तस्वीर वायरल हो रही है उसे भी उनके एक फैनपेज ने ही साझा किया है।
सुहाना अपनी इस वायरल हो रही तस्वीर में अपनी एक दोस्त के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। लॉकडाउन के बीच वायरल हो रही ये तस्वीर सुहाना के एक फैनपेज के जरिए इंस्टाग्राम पर साझा की गई है। ये लॉकडाउन के पहले की तस्वीर हैं। जिसमें सुहाना व्हाइट कलर के टॉप और ग्रे पैंट में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
A post shared by Suhana (@suhanakha2) on
इसके अलावा इसी पेज पर एक तस्वीर और साझा की गई है जिसमें सुहाना एक चिम्पांजी के बच्चे को गोद में लेकर खड़ी हैं। सुहाना की ये तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दोनों ही तस्वीरों को सुहाना के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।
can you guess, what is her name 🐒 ? 😁❤ #suhanakhan
A post shared by Suhana (@suhanakha2) on
इससे पहले सुहाान खान की मेकअप करते हुए बी वायरल हुई थीं। इन तस्वीरों को सुहाना ने खुद ही सोशल मीडिया पर साझा किया था। सुहाना ही नहीं बल्कि उनकी मां गौरी खान ने भी अपनी लाडली की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया था।