बॉलीवुड के 'किंग खान' की बेटी
सुहाना खान फिल्म
इंडस्ट्री में आने से पहले ही काफी चर्चा में रहती हैं। सुहाना अभी केवल 18 साल की हैं। मगर उनकी फैन फॉलोइंग हर दिन बढ़ी जा रही हैं। हाल ही में सुहाना की एक हॉट तस्वीर सामने आई है। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
खास बात यह है कि सुहाना की यह तस्वीर काफी लोगों को पसंद आ रही है। बात करें उनके इस फोटो की तो सुहाना व्हाइट ड्रेस में काफी हॉट लग रही हैं। इतना ही नहीं वह अपने पास रखे कॉफी के कप से साथ मिरर में देख रही हैं।
हाल ही में सुहाना अपने लहंगे के कारण भी चर्चा में आई थी। सुहाना का ये खूबसूरत पिस्ता ग्रीन लहंगा डिज़ाइनर मोनिषा जयसिंह ने डिजाइन किया है। जिसकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।
वहीं बात करें सुहाना के पिता और बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की तो शाहरुख का मानना है कि सुहाना उनकी आदतों की बिल्कुल भी फॉलो नहीं करती हैं। वह खुद अपने निर्णय लेती हैं और खुद को ही फॉलो करती हैं। यही बात शाहरुख को काफी पंसद हैं।