जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' शुरुआत से ही सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म से कई स्टार किड्स अपना डेब्यू कर रहे हैं, जिसमें सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा का नाम शामिल है। इन तीनों स्टार किड्स के अलावा फिल्म में युवराज मेंडा, अदिति डॉट सहगल, मिहिर आहूजा और वेदांग रैना भी अहम किरदार में हैं। फिल्म की टीम इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रही है। ऐसे में टीम ने दिल्ली के कॉलेजों में खुशी की लहर ला दी। 'द आर्चीज' के कलाकर एसआरसीसी, द हिंदू कॉलेज और मिरांडा हाउस पहुंचे।
The Archies: दिल्ली के कॉलेजों में पहुंची 'द आर्चीज' की टीम, फिल्म के कलाकारों का दिखा जबर्दस्त उत्साह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:07 PM IST
सार
'द आर्चीज' के कलाकरों ने दिल्ली के कॉलेजों में दर्शकों का खूब मनोरंजन कराया। टीम ने 'वा वा वूम' पर जमकर डांस किया। टीम ने दर्शकों का ऐसा उत्साह बढ़ाया कि हर किसी के पैर अपने आप थिरकने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन