फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   SS Rajamouli RRR Box Office Collection: Ram Charan Jr NTR Film to release in Japan eyeing China release

RRR: भारत में रिकॉर्ड्स तोड़ने के बाद अब विदेश में गरजेगी राजामौली की फिल्म, इन देशों में हो सकती है रिलीज

Fri, 15 Apr 2022 08:34 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 15 Apr 2022 08:34 PM IST
सार

राम चरण और जूनियर एनटीआर एसएस राजामौली के साथ जापान आरआरआर की रिलीज के लिए जा सकते हैं।

विज्ञापन
SS Rajamouli RRR Box Office Collection: Ram Charan Jr NTR Film to release in Japan eyeing China release
आरआरआर कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

एस एस राजामौली की तीसरी पैन इंडिया फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। जूनियर एनटीआर और राम चरण अभिनीत 'आरआरआर' ने अब तक 1051.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अब निर्माताओं की निगाहें चीन और जापान की रिलीज पर टिकी हुईं हैं।

विज्ञापन

जापान में रिलीज होगी आरआरआर
एक सूत्र के अनुसार, "आरआरआर को प्रशंसकों से एक चौंकाने वाली प्रतिक्रिया मिली है। अब, निर्माता जापान में अक्टूबर 2022 रिलीज पर नजर गड़ाए हुए हैं। यह भी सुनने में आ रहा है कि राम चरण और जूनियर एनटीआर एसएस राजामौली के साथ जापान आरआरआर की रिलीज के लिए जा सकते हैं।"
विज्ञापन

यहां टिकी हैं निर्माताओं की नजरें
सूत्र आगे कहते हैं, "निर्माता फिल्म को चीन में रिलीज करने की भी उम्मीद कर रहे हैं, जो अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के लिए सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है।"

अब तक चीन में रिलीज हो चुकी हैं ये बॉलीवुड फिल्में 

  • दंगल
  • सीक्रेट सुपरस्टार
  • पीके
  • अंधाधुन
  • बजरंगी भाईजान
  • हिंदी मीडियम
  • हिचकी
  • मां
  • टॉयलेट - एक प्रेम कथा
  • बाहुबली 2
  • पैड मैन
  • ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
  • काबिल
  • 102 नॉट आउट
  • सुल्तान
  • छिछोरे


पैन इंडिया कास्टिंग
फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा अजय देवगन, आलिया भट्ट और ओलिविया मॉरिस को महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाया गया है। जबकि समुथिरकानी, रे स्टीवेन्सन और एलिसन डूडी सहायक भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed