एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'आरआरआर' साल 2022 की बड़ी फिल्मों में से एक साबित हुई। राम चरण और जूनियर एनटीआर स्टारर इस फिल्म ने सिनेमाघरों में आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था और अब यह फिल्म टीवी पर अपना तहलका मचाने के लिए तैयार है। जी हां, 24 मार्च को सिनेमाघरों में आई यह फिल्म अब टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है।
2 of 4
आरआरआर कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक, 'आरआरआर' 25 सितंबर को दोपहर 12 बजे जी टीवी पर टेलीकास्ट होगी। औपनिवेशिक भारत पर आधारित इस फिल्म में एक काल्पनिक कहानी दिखाई गई है, जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर के अलावा, आलिया भट्ट और अजय देवगन ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म के जरिए आलिया और अजय ने साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा था। अजय देवगन का कैमियो था। वहीं, आलिया को भी कुछ वक्त के लिए फिल्म में स्क्रीन स्पेस मिला था।
3 of 4
आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
धमाकेदार रहा कलेक्शन
एस एस राजामौली ने निर्देशन में यह फिल्म 550 करोड़ के बजट में तैयार हुई थी और इस फिल्म का कलेक्शन बजट से डबल रहा है। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 903 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, दुनिया भर में इस फिल्म ने लगभग 1100 करोड़ रुपये का धांसू कलेक्शन किया है। इस कमाई के साथ आरआरआर साल 2022 में भारत की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर 'केजीएफ चैप्टर 2' है, जिसका कुल कलेक्शन 1200 करोड़ से भी ज्यादा का है।
4 of 4
केजीएफ 2 और आरआरआर
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी पर आ चुकी है केजीएफ चैप्टर 2
'आरआरआर' से पहले फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर हो चुका है। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई करने वाली यह फिल्म अब छोटे पर्दे पर आ चुकी है। 'केजीएफ: चैप्टर 2' का सोनी मैक्स पर वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर हुआ है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है, जिसका प्रीमियर 18 सितंबर को रात 8 बजे सोनी मैक्स पर हुआ।