शाहरुख खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में हैं। रिलीज की तारीख बेहद नजदीक है, और एडवांस टिकट में यह मूवी काबिल-ए-तारीफ प्रदर्शन कर रही है। किंग खान के साथ 'जवान' में नयनतारा और विजय सेतुपति जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म, 7 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसी कड़ी में निर्माताओं ने फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ाने के लिए एक दिलचस्प वीडियो साझा किया है। इस क्लिप में शाहरुख और विजय 'जवान' से जुड़े कुछ अहम सवालों के शानदार जवाब देते नजर आ रहे हैं। वहीं, इनमें से एक सवाल और उनका जवाब फैंस का खासा ध्यान आकर्षित कर रहा है।
2 of 5
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
मंगलवार को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने एक दिलचस्प वीडियो साझा किया, जिसमें शाहरुख खान और विजय सेतुपति को उनकी आगामी फिल्म 'जवान' के बारे में सात सवालों के जवाब देते देखा जा सकता है। जब शाहरुख से पूछा गया कि क्या वह एक एक्शन हीरो हैं या एक शानदार बीमा पॉलिसी वाले व्यक्ति हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, 'मेरी जीवन बीमा पॉलिसी अब समाप्त हो गई है। मुझे इतनी चोटें लगी हैं कि कोई मेरा बीमा नहीं कराता।'
3 of 5
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने आगे 'पठान' और 'जवान' जैसी एक्शन फिल्में करने के पीछे का कारण बताया और कहा, 'मैं आपको असली कारण बताऊंगा कि मैं ऐसा क्यों करता हूं। एक दिन मेरे बड़े बेटे और मेरी बेटी ने मुझसे कहा कि आपको ऐसी फिल्में करनी होंगी, जो सबसे छोटे अबराम के लिए बहुत अच्छी हों और मैंने सोचा कि एकमात्र अच्छी चीज जो उसे पसंद है वह सभी एनीमे और एक्शन फिल्में हैं। इसलिए मैंने सुपरहीरो बनने का फैसला किया और मुझे लगा कि मैं स्पैन्डेक्स में अच्छा नहीं दिखता इसलिए स्पैन्डेक्स में आए बिना, मैं बैंडेज में आ गया और इसीलिए यह एक्शन फिल्म है। इसलिए ईमानदारी से कहूं तो मैं एक्शन फिल्में करता हूं क्योंकि मेरे बच्चे इस बात से बहुत प्रभावित होते हैं कि मैं कुछ अच्छी चीजें कर रहा हूं, मेरे पास सिक्स-पैक एब्स हैं और ऐसी ही चीजें हैं। मेरे पास एक्शन फिल्में करने का कोई अन्य कारण नहीं है।'
Yami Gautam: OMG 2 की सफलता के बीच यामी ने शुरू की अलगे प्रोजेक्ट की शूटिंग, नहीं मिला जश्न मनाने का समय
4 of 5
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने यह भी खुलासा किया कि 'जवान' में उनके सात लुक होंगे और इस बारे में भी बात की कि वह फिल्म में खलनायक हैं या नायक। एक्टर ने कहा, 'आपने पहले ही मुझे बहुत कन्फ्यूज कर दिया है। आप ट्रेलर को प्रीव्यू, विलेन को हीरो और अब विलेन-हीरो कह रहे हैं, मुझे नहीं पता कि मैं अच्छा हूं, बुरा हूं। मैं पुण्य हूं या पाप हूं...मैं भी आप हूं। तो यह एक आम आदमी है जो हर किसी की भलाई के लिए असामान्य चीजें कर रहा है।'
Don 3: 'डॉन 3' की आलोचना पर रितेश सिधवानी ने तोड़ी चुप्पी, रणवीर सिंह की कास्टिंग पर दिया यह बड़ा बयान
5 of 5
जवान
- फोटो : सोशल मीडिया
'जवान' का ट्रेलर जारी होने के बाद से ही यह असमंजस बनी हुई है कि आखिर फिल्म में असली विलेन कौन है। शाहरुख के अलावा विजय सेतुपति ने भी इस सवाल पर चुप्पी तोड़ी और साझा किया कि वह बस अपने रास्ते पर चल रहे हैं। अपने हिसाब से वह विलेन नहीं हैं, बल्कि जो हीरो है, वही असली विलेन है।' 'जवान' में दीपिका पादुकोण भी विशेष भूमिका में हैं। साथ ही इसमें प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, योगी बाबू, रिद्धि डोगरा, आस्था अग्रवाल, सान्या मल्होत्रा, एजाज खान, संजीता भट्टाचार्य, अमृता अय्यर, केनी बसुमतारी, गिरिजा ओक और लहर खान भी नजर आने वाले हैं। एटली द्वारा निर्देशित, 'जवान' 7 जुलाई, 2023 को टिकट विंडो पर धमाल मचाने को तैयार है।