डायरेक्टर शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं श्रीदेवी के बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'धड़क' में जाह्नवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आ रहे हैं। फिल्म अगले महीने 20 जुलाई को रिलीज होगी। फिलहाल ट्रेलर को देख फैंस काफी एक्साइडेट हैं।
ट्रेलर की शुरुआत में ईशान कहते हैं मैं थारे लिए एक बड़ी कोठी बनवाऊंगा इसके जवाब में जाह्नवी कहती हैं मुझे कोठी नहीं मेरा घर चाहिए...। ट्रेलर को देख साफ जाहिर है कि इसमें दो अलग-अलग वर्गों के प्रेमी जोड़ों की कहानी दिखाई गई है जिन्हें प्यार करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।
जाह्नवी की अभी शुरुआत हुई भी नहीं है, लेकिन उनका फैन बेस बन चुका है। सैराट की तरह ही इस फिल्म में भी दो प्यार करने वालों का खतरनाक अंजाम दिखाया जाएगा।जिन लोगों ने सैराट नहीं देखी, उनको बता दें कि फिल्म के अंत में दो प्रेमी जोड़े प्यार करने की कीमत चुकाते हैं। ऐसे में सवाल यह उठताा है कि क्या धड़क में भी ऐसा होगा?
श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी और खुशी की उनके सौतेले भाई अर्जुन कपूर से नजदीकियां बढ़ गई हैं। हाल ही में अर्जुन की फिल्म 'नमस्ते लंदन' का पोस्टर रिलीज हुआ था। जाह्नवी ने भाई की इस फिल्म का पोस्टर अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया था। कल अर्जुन ने भी ट्वीट कर जाह्नवी को ट्रेलर रिलीज के लिए शुभकामनाएं दी।
यहां देखें धड़क का ट्रेलर
बता दें कि 'धड़क' साल 2016 में आई ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराठ' की हिंदी रीमेक है। सैराट की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित थी। फिल्म में गरीब दलित लड़के को एक अमीर ऊंची जाति की लड़की से प्यार हो जाता है जिसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है।