{"_id":"5cbe895dbdec22144119a293","slug":"sridevi-co-actor-english-vinglish-priya-anand-after-getting-trolled-by-users","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी के साथ काम करने वाली इस एक्ट्रेस को यूजर ने बताया मनहूस, जवाब देकर की बोलती बंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी के साथ काम करने वाली इस एक्ट्रेस को यूजर ने बताया मनहूस, जवाब देकर की बोलती बंद
Tue, 23 Apr 2019 09:48 AM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 23 Apr 2019 09:48 AM IST
विज्ञापन
श्रीदेवी, प्रिया आनंद
'इंग्लिश विंग्लिश' में श्रीदेवी के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस प्रिया आनंद को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। मामला जरा संवेदनशील था। दरअसल हुआ यूं कि एक यूजर ने प्रिया आनंद को टैग करते हुए उन्हें बैड लक कहा। यूजर्स ने लिखा, 'श्रीदेवी ने प्रिया आनंद के साथ इंग्लिश विंग्लिश में काम किया और अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। जेके रितेश ने प्रिया आनंद के साथ एलकेजी में काम किया उनका भी देहांत हो गया।'
प्रिया आनंद
यूजर्स ने लिखा- 'जो भी प्रिया आनंद के साथ काम कर रहा है जिंदा नहीं बच रहा है। क्या प्रिया आनंद अपने को-स्टार्स के लिए बैड लक का प्रतीक हैं?'। फिर क्या था जैसे ही ट्रोल्स के इस कमेंट को प्रिया आनंद ने पढ़ा। वह गुस्से से लाल हो गईं। प्रिया ने ट्रोल को ऐसा करारा जवाब दिया कि उस शख्स को भी अपने कमेंट के लिए माफी मांगनी पड़ी।
Sridevi acted with @PriyaAnand in ENGLISH VINGLISH. @SrideviBKapoor is no more now. JK Rithish acted with Priya Anand in LKG. JK Rithish is no more now. WHOEVER ACTS WITH PRIYA ANAND, THEY R DYING. Is PRIYA ANAND a symbol of BAD LUCK for her costars? @RJ_Balaji
— Aanalagan (@lovel0velove143) April 21, 2019
प्रिया आनंद
प्रिया आनंद ने लिखा- 'मैं आमतौर पर आप जैसे लोगों को प्रतिक्रिया नहीं देती, लेकिन मैं आपको बताना चाहती हूं आपने जो कहा है वह काफी असंवेदनशील है। मैं मानती हूं कि खुद को मूर्ख दिखाते हुए सोशल मीडिया पर कुछ भी कहकर बच निकलना आसान है लेकिन मेरे दोस्त आप तो बहुत ज्यादा गिर गए। मैं आपको नीचा दिखाकर रिस्पॉन्ड नहीं करना चाहती।'
I usually don't respond to people like you. But I just want to let you know that it is a very insensitive thing to say. I get that its easy to get away sounding dumb on social media but you my friend have it an all time low! I'm not going to respond by bringing you down...
— Priya Anand (@PriyaAnand) April 21, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिया आनंद
इतना ही नहीं लोगों ने भी ट्रोल के ट्वीट पर कड़ी आपत्ति जाहिर की। इसके बाद ट्रोल ने अफनी गलती के लिए माफी मांगी। ट्रोल ने लिखा- 'मैं माफी मांगता हूं। मैं अपनी गलती को स्वीकार करता हूं। मैं आज इंग्लिश-विंग्लिश और एलकेजी दोनों मूवीज देख रहा था। आप इन दोनों फिल्मों में हैं तो इसलिए मेरे दिमाग में यह विचार है, इसलिए मैंने बस यूं ही ट्वीट कर दिया। मुझे लगा कि आप ट्वीट कभी नहीं पढ़ेंगी। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।'
विज्ञापन
प्रिया आनंद
प्रिया ने ट्रोल की माफी को स्वीकार किया और उसे भविष्य में सावधान रहने की सलाह दी। प्रिया आनंद आखिरी बार ‘एलकेजी’ में दिखी थीं। फिल्म इसी साल 22 फरवरी को रिलीज हुई थी