पिछले कुछ समय से कास्टिंग काउच का मुद्दा गरमा गया है। हाल ही में साउथ की स्ट्रगलिंग फिल्म एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था। साथ ही टॉपलेस होकर कास्टिंग काउच के खिलाफ अपना विरोध भी जताया था। अब एक बार फिर श्री रेड्डी चर्चा में बनी हुई हैं।
{"_id":"5b5c73c04f1c1bb15c8b4f61","slug":"sri-reddy-files-complaint-against-director-varahi-for-calling-her-prostitute","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीच सड़क टॉपलेस हुई एक्ट्रेस ने अब इस डायरेक्टर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बीच सड़क टॉपलेस हुई एक्ट्रेस ने अब इस डायरेक्टर के खिलाफ दर्ज कराई FIR, जानिए क्या है पूरा मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 28 Jul 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
Trending Videos
Sri Reddy
श्री रेड्डी ने निर्देशक वाराही पर खुद को प्रॉस्टिट्यूट बुलाने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसी सिलसिले में श्री रेड्डी ने चेन्नई पुलिस कमिशनर से मुलाकात भी की। पत्रकार से बात करते हुए अभिनेत्री ने निर्देशक वाराही ने पूछा कि उनके पास क्या प्रमाण है कि वह प्रॉस्टिट्यूट हैं और यदि वह गलत साबित होते हैं तो उन्हें इसका भुगतान करना होगा।
sri reddy
इतना ही नहीं श्री रेड्डी ने एक फेसबुक पोस्ट लिखकर निर्देशक वाराही को जमकर भला बुरा कहा। श्री रेड्डी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, अगर आप एक कदम बढ़ाएंगे तो मैं आपके खिलाफ 10 कदम बढ़ाऊंगी। सभी महिलाओं की इज्जत करें। अगर आप बड़े इंसान हैं तो भी मैं इसकी परवाह नहीं करती। श्री ने इस पोस्ट में उनके खिलाफ और भी कई बातें लिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
sri reddy Mallidi
इससे पहले भी श्री ने एक्टर विशाल पर धमकी देने का आरोप लगाया था श्री रेड्डी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, मुझे तमिल एक्टर विशाल से खतरा महसूस हो रहा है। आपको बता दें कि तेलुगू फिल्म उद्योग में मौजूद कास्टिंग काउच के विरोध में श्री रेड्डी ने इस साल की शुरुआत में तेलुगू फिल्म चैम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय के सामने टॉपलेस होकर सनसनी मचा दी थी। एक्ट्रेस ने शोषण करने वाले इंडस्ट्री के कई बड़े नामों का खुलासा करने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
sri reddy
बता दें श्री ने कई टॉप साउथ की फिल्मों के निर्माताओं, निर्देशकों और एक्टर्स पर काम के बदले यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने मांग की थी कि फिल्म उद्योग में मूल तेलुगू स्ट्रग्लिंग एक्टर्स को 75 प्रतिशत मौका दिया जाना चाहिए और तेलुगू फिल्म चैंबर में भी सदस्यता देनी चाहिए।