बॉलीवुड में किसी फिल्म की प्री और पोस्ट स्क्रीनिंग दिखाना आम बात हो चली है, लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं पीएम मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' की। पीएम मोदी की इस बायोपिक मे विविध प्रकार की प्रतिष्ठा समाहित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूजा-अर्चना में श्रद्धाभाव को ध्यान में रखते हुए स्वामी बाबा रामदेव और स्वामी चिदानंद सरस्वती ने ऋषिकेश के गंगा घाट पर फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग खुले में रखी है।
2 of 5
PM Modi biopic poster
- फोटो : file photo
पीएम मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' 26 मई, सुबह 7 बजे दिखाई जाएगी। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बतौर मुख्य अतिथि यहां मौजूद होंगे। साथ ही फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभा रहे अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी यहां स्पेशल गेस्ट होंगे। फिल्म के निर्माता संदीप सिंह भी यहां नजर आएंगे।
3 of 5
पीएम मोदी की बायोपिक का पोस्टर लांच
- फोटो : ANI
यह पहली बार है जब फिल्म की टीम ने कुछ अलग सोचा है जो फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में आज से पहले कभी नहीं हुआ है। इधर, पीएम मोदी की बायोपिक देशभर के सिनेमाघरों में 24 मई से चल रही है, लेकिन अब घाट के स्थानीय लोगों को भी फिल्म के जरिए पीएम मोदी के सफर तो देखने का बड़ा अवसर मिला है।
बता दें कि शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक निर्देशक उमंग कुमार की विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार के दिन पूरे देश में करीब तीन करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। यह आंकड़ा फिल्म विश्लेषकों के उस आंकड़े से दो गुना है, जिसमें इस फिल्म के पहले दिन करीब डेढ़ करोड़ रुपये का काराबोर करने की उम्मीद जताई गई थी।
5 of 5
modi biopic
- फोटो : social media
फिल्म का कलेक्शन रविवार को इससे ज्यादा होने का अनुमान है। उम्मीद ये भी जताई जा रही है कि पीएम नरेंद्र मोदी के साथ रिलीज हुई फिल्मों की हालत देख कुछ थिएटर मालिक बायोपिक के शोज बढ़ा सकते हैं। पीएम मोदी की बायोपिक के साथ अर्जुन कपूर की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड रिलीज हुई है।