{"_id":"58cfb7404f1c1b425c1a1189","slug":"sp-balasubramaniam-has-decided-not-to-sing-ilayaraja-composed-song-after-he-slammed-copyright-notice","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलैया राजा ने भेजा लीगल नोटिस, मायूस हुए बाला बालासुब्रमण्यम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इलैया राजा ने भेजा लीगल नोटिस, मायूस हुए बाला बालासुब्रमण्यम
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह
Updated Mon, 20 Mar 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
SP Balasubramaniam
मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम ने तय किया है कि आगे से वो इलैया राजा के कंपोज किए गाने नहीं गाएंगे। बालासुब्रमण्यम ने ये फैसला इलैया राजा के नोटिस भेजे जाने के बाद लिया है।
इलैया राजा ने बालासुब्रमणयम को नोटिस भेजते हुए कहा था कि उनके कंपोज किए गए गाने गा कर बालासुब्रमण्यम कॉपीराइट लॉ का उल्लंघन कर रहे हैं। इस बात का खुलासा बालासुब्रमण्यम ने अपने फेसबुक पर किया। उन्होंने लिखा, 'कुछ दिन पहले मेरे और शो के आयोजकों पास इलैया राजा द्वारा भेजा नोटिस आया। इसमें उन्होंने कहा है कि हम उनके द्वारा कंपोज किए गाने नहीं गा सकते हैं। अगर हमने ऐसा किया तो यह कानून का उल्लंघन होगा और इसके लिए हमें जुर्माना देना होगा। इसलिए मैंने तय किया है कि अब मैं उनके कंपोज किए गाने नहीं गाउंगा। भगवान की दुआ से मैंने और भी कंपोजर्स के साथ काम किया है जो मैं गा सकता हूं।'

पढ़िए बालासुब्रमणयम ने क्या कहा
SP Balasubramaniam
बालासुब्रमण्यम और इलैया राजा की जोड़ी काफी मशहूर थी। दोनों ने साथ मिलकर कई हिट गाने दिए हैं। आगे ये दोनों कभी साथ काम करेंगे या नहीं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।