फिल्म बाहुबली की आंधी के बाद से ही हिंदी पट्टी के दर्शकों में दक्षिण भारतीय फिल्मों की तरफ काफी ज्यादा झुकाव देखने को मिला है। पिछले कुछ समय से जहां बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्में ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं, वहीं बॉलीवुड की कई फिल्में फ्लॉप बस्ते में चली गई हैं, साथ ही जिन फिल्मों ने अपनी लागत के हिसाब से अच्छी कमाई की भी है, वे भी कलेक्शन के मामले में साउथ फिल्मों से पीछे रही हैं। बात करें पहले दिन की कमाई की तो इस मामले में भी साउथ की फिल्मों ने बाजी मार ली है। तो चलिए देखते हैं लिस्ट।
South Vs Bollywood: इस साल रिलीज हुईं साउथ फिल्मों की पहले दिन की कमाई बॉलीवुड से कहीं ज्यादा, यहां देखें लिस्ट
बच्चन पांडे-सम्राट पृथ्वीराज
अभिनेता अक्षय कुमार की इस साल दो फिल्में रिलीज हुई हैं। बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज (जो इस समय सिनेमाघरों में है)। इन दोनों फिल्मों की बात करें तो बच्चन पांडे ने पहले दिन 13.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं सम्राट पृथ्वीराज ने 10.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
भूल भूलैया 2
इस साल रिलीज हुई बॉलीवुड की फिल्मों में कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है और ये फिल्म 100 करोड़ी क्लब में भी शामिल हो चुकी है। बात करें पहले दिन के कलेक्शन की तो 'भूल भूलैया 2' ने 14.11 करोड़ की ओपनिंग ली है।
गंगूबाई काठियावाड़ी
आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को कभी सराहना मिली थी, वहीं आलिया भट्ट के शानदार अभिनय ने भी लोगों का दिल जीत लिया था। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था, वहीं गंगूबाई काठियावाड़ी ने पहले दिन 10.50 करोड़ का कलेक्शन किया था।
केजीएफ चैप्टर 2
साउथ की फिल्मों में एक्टर यश की 'केजीएफ चैप्टर 2' ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया। पहले दिन से लेकर 50 वें दिन तक इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने के मिला है और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। केजीएफ 2 ने पहले दिन 53.95 करोड़ की कमाई की थी। जो बॉलीवुड की फिल्मों से कहीं ज्यादा रही।