फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   South Superstar Mahesh Babu Mother Indira Devi Passes Away Due to Ill Health

Mahesh Babu: महेश बाबू की मां का निधन, पिछले कुछ हफ्तों से अस्पताल में चल रहा था इलाज

Wed, 28 Sep 2022 09:33 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 28 Sep 2022 09:33 AM IST
सार

साल 2022 महेश बाबू के लिए एक के बाद एक दुखद खबर लेकर आ रहा है। साल की शुरुआत में पहले अभिनेता ने अपने भाई को नम आंखों से अलविदा कहना पड़ा और अब मां काे अंतिम विदाई देने का समय आ गया है। 

विज्ञापन
South Superstar Mahesh Babu Mother Indira Devi Passes Away Due to Ill Health
महेश बाबू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सुपरस्टार महेश बाबू की मां और अभिनेत्री इंदिरा देवी का निधन हो गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुपरस्टार की मां पिछले कुछ हफ्तों से अस्वस्थ थीं। उनका इलाज हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में चल रहा था। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें कुछ समय के लिए वेंटिलेटर पर भी रखा गया, लेकिन  आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन

साल 2022 महेश बाबू के लिए दुखों को पहाड़ लेकर आया है। पहले साल की शुरुआत में उन्होंने अपने भाई रमेश बाबू को खो दिया और अब उन्हें अपने दिल के एक और सबसे प्रिय व्यक्ति से दूर होना पड़ा। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक इंदिरा देवी का पार्थिव शरीर पद्मालय स्टूडियो में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए लाया जाएगा। इसके बाद जुबली हिल्स के महाप्रस्थानम में दिन में अंतिम संस्कार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

महेश बाबू के परिवार द्वारा जारी किए गए आधिकारिक बयान के अनुसार, “दिग्गज अभिनेता कृष्णा की पत्नी और महेश बाबू की मां घट्टामनेनी इंदिरा देवी का कुछ समय पहले निधन हो गया। वह पिछले काफी समय से बीमारी से पीड़ित थीं। उनके पार्थिव शरीर को आज सुबह 9 बजे प्रशंसकों के दर्शन के लिए पद्मालय स्टूडियो में रखा जाएगा और बाद में महाप्रस्थानम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।"

फैंस ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed