साउथ फिल्म इंडस्ट्री में वैसे तो कई ऐसे स्टार रहे हैं जो किसी ना किसी मामले में बाकी स्टार्स से आगे हैं, लेकिन एक एक्ट्रेस ऐसी थीं जिसने ऐसा कारनामा किया जो आज तक कोई नहीं कर पाया और ना ही शायद कभी कर पाएगा। इस हीरोइन का नाम है मनोरमा जो साउथ फिल्मों की टॉप सुपरस्टार रहीं।
2 of 7
manorama
- फोटो : social media
'आची' के नाम से मशहूर मनोरमा साउथ फिल्मों की टॉप कॉमेडियन थीं । उन्होंने 1500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और 5000 से ज्यादा स्टेज शोज किए। इसके अलावा कई टीवी शोज में भी मनोरमा ने अपना जौहर दिखाया।
3 of 7
manorama
- फोटो : social media
1500 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग करने की वजह से मनोरमा का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हुआ। एक स्टेज आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत करने वाली मनोरमा ने साउथ फिल्मों में सफलता का ऐसा करिश्मा दिखाया कि सभी ने सलाम किया।
4 of 7
manorama
- फोटो : social media
हालांकि उनकी शुरुआती जिंदगी काफी मुश्किलों भरी रही। मां के बीमार होने की वजह से मनोरमा को मात्र 11 साल की उम्र में ही अपना स्कूल छोड़ना पड़ा, जिसके बाद वो घरों में नौकरानी का काम करने लगीं। मनोरमा के परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी।
5 of 7
manorama
- फोटो : social media
मनोरमा को पालने-पोसने के लिए उनकी मां को भी नौकरानी का काम करना पड़ा। मुफलिसी के उन दिनों को मनोरमा और उनके परिवार ने बड़ी ही कठिनाई से काटा, लेकिन 12 साल की उम्र में मनोरमा और उनके परिवार की तब कायापलट हो गई जब उन्हें फिल्मों में काम मिलना शुरू हो गया।