साउथ अभिनेता विजय सेतुपति अब पैन इंडिया स्टार बन गए हैं। उनकी वर्सेटाइल एक्टिंग के फैंस दीवाने हैं और इसी वजह से जब भी किसी फिल्म के साथ विजय सेतुपति का नाम जुड़ जाता है तो फैंस काफी एक्साइडेट हो जाते हैं। इन दिनों विजय सेतुपति के पास कई बड़े प्रोजेक्ट हैं, जिसमें वह विलेन का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस लिस्ट में शाहरुख खान की 'जवान' और अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' जैसी फिल्में शामिल हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि विजय सुतपति सबसे महंगे विलेन भी बन गए हैं। अभिनेता सिर्फ अपनी फिल्मों से 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाले हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
2 of 4
शाहरुख खान, विजय सेतुपति
- फोटो : social media
इन बिग बजट फिल्मों से वसूली मोटी रकम
एक रिपोर्ट के मुताबिक, विजय सेतुपति को शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में खलनायक की भूमिका के लिए साइन किया गया है। एटली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के लिए विजय सेतुपति 30 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं, जो एक मोटी रकम है। वहीं, अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के लिए विजय सेतुपति लगभग 25 करोड़ रुपये फीस ले रहे हैं। इस फिल्म में विजय सेतुपति अल्लू अर्जुन से भिड़ते हुए नजर आएंगे। ये कहा जा सकता है कि इस फिल्म में दोनों की टक्कर फैंस को खुश कर देगी। इस फिल्म का निर्देशन सुकुमार कर रहे हैं।
3 of 4
विक्रम वेधा के मूल संस्करण में विजय सेतुपति
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साउथ सुपरस्टार नंदामुरी बाला कृष्णा की आने वाली फिल्म 'वीजेएस' में भी विजय सेतुपति का अहम किरदार है और इस रोल के लिए भी अभिनेता अच्छी खासी रकम चार्ज कर रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म के लिए विजय की फीस 25 करोड़ रुपये फाइनल हुई है, जिसके लिए अभिनेता ने हां भी कर दी। 'जवान', 'पुष्पा 2' और 'वीजेएस' की फीस को मिला दिया जाए तो विजय सेतुपति महज इन तीन फिल्मों से 80 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
4 of 4
शाहिद कपूर और विजय सेतुपति
- फोटो : सोशल मीडिया
इन तीन फिल्मों के अलावा, विजय सेतुपति हिंदी में कटरीना कैफ के साथ फिल्म 'मैरी क्रिसमस' और 'गांधी वार्ता' में भी दिखाई देंगे। वह वेत्रिमारन द्वारा निर्देशित 'विदुथलाई' और तमिल में निर्देशक एच. विनोद की एक फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। विजय सेतुपति के पास शाहिद कपूर की वेब सीरीज 'फर्जी' भी है, जिसका निर्देशन 'द फैमिली मैन' राज और डीके कर रहे हैं। इस सीरीज में राशी खन्ना और रेजिना कैसेंड्रा भी नजर आने वाली हैं। विजय सेतुपति के इन तमाम प्रोजेक्ट्स से साफ हो गया है कि इस वक्त विजय सिनेमा के बिजी अभिनेताओं में से एक बन गए हैं। इन तमाम फिल्मों की फीस को जोड़ दिया जाए तो विजय सेतुपति ने इनसे कम से कम 100 करोड़ कमाए है।