भारतीय सिनेमा का स्तर व्यापक होता जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में नॉर्थ और साउथ की दूरियां कम होती नजर आई हैं। आजकल नॉर्थ सितारों की साउथ में और साउथ सितारों की नॉर्थ में भी जबर्दस्त पॉपुलैरिटी देखी जा रही है। यही कारण है कि बॉलीवुड सितारे अपना साउथ डेब्यू और साउथ स्टार्स अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। अब तक कई फिल्मों में दोनों इंडस्ट्री के बड़े बड़े स्टार्स एक साथ धमाल मचाते नजर आ चुके हैं। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'देवरा पार्ट वन' में जूनियर एनटीआर के साथ-साथ जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी नजर आए हैं। यूं तो ये फिल्म बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है, लेकिन सितारों के मिलन से प्रशंसक काफी प्रभावित हैं। आने वाले दिनों में भी कई फिल्मों में नॉर्थ और साउथ स्टार्स को एक साथ देखा जाना है। आइए इन फिल्मों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 6
रजनीकांत-आमिर खान (कुली)
- फोटो : इंस्टाग्राम
‘कुली’
इन दिनों रजनीकांत अभिनीत फिल्म ‘कुली’ जबर्दस्त सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं, जिन्हें ‘लियो’, ‘विक्रम’ और ‘कैथी’ जैसी फिल्मों के निर्माण के लिए जाना जाता है। वहीं, नवीनतम रिपोर्टों से पता चलता है कि बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान आगामी तमिल गैंगस्टर ड्रामा में दिखाई देंगे। फिल्म में आमिर के कैमियो भूमिका होने की जानकारी है। अगर ये सच होता है तो आमिर और रजनीकांत लगभग तीन दशक के बाद पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। यह जोड़ी आखिरी बार 1995 की फिल्म 'आतंक ही आतंक' में एक साथ दिखाई दी थी।
3 of 6
दलपति 69
- फोटो : एक्स: @KvnProductions
'दलपति 69'
'दलपति 69' साउथ सुपरस्टार विजय की राजनीति में प्रवेश से पहले आखिरी फिल्म होगी। 'द गोट' की रिलीज के कुछ ही दिनों बाद विजय की अगली फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर बैक-टू-बैक अपडेट सामने आ रहा है। फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस कर रहा है। इस फिल्म से बॉबी देओल का भी नाम जुड़ गया है। 'दलपति 69' अगले साल यानी अक्तूबर, 2025 में रिलीज होगी। पोस्टर से लग रहा है कि फिल्म की कहानी सोशल ड्रामा थ्रिलर फिल्म होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक एच विनोत और उनकी टीम इस महीने विजय अभिनीत आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना बना रही है।
4 of 6
केजीएफ 3
- फोटो : सोशल मीडिया
'केजीएफ 3'
यश अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ' और 'केजीएफ 2' की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद इसकी अगली कड़ी 'केजीएफ 3' को लेकर चर्चाओं में हैं। रिपोर्ट की मानें तो, पैन इंडिया स्टार यश साल 2025 में 'केजीएफ 3' की शूटिंग शुरू करेंगे, और यह मूवी साल 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। रिपोर्ट के अनुसार, 'केजीएफ 3' में 70 के दशक का अंत और 80 के दशक की शुरुआत देखने को मिलेगी। फिल्म के तीसरे पार्ट में भी रवीना टंडन और संजय दत्त मुख्य भूमिका में होंगे।
5 of 6
वॉर 2
- फोटो : इंस्टाग्राम
'वॉर 2'
बॉलीवुड इंडस्ट्री के ग्रीक गॉड यानी ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर' का सीक्वल 'वॉर 2' लंबे वक्त से सुर्खियों में है। फिल्म का एलान करते हुए यह बताया गया कि इसमें ऋतिक रोशन के साथ साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी नजर आएंगे। 'वॉर 2' के निर्देशन की कमान सिद्धार्थ आनंद ने संभाली है। फिल्म में कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं।