बॉलीवुड में काफी समय से साउथ की फिल्मो का क्रेज हो चला है। ज्यादातर फिल्में साउथ इंडस्ट्री से उठाकर डब की जा रही हैं। ऐसे में 2009 में आई फिल्म 'वॉन्टेड' भी साउथ की फिल्म 'पोकिरी' का रीमेक था जिसमें एक्टर महेश बाबू ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म का First Look रिलीज, सलमान का ऐसे चमकाया था करियर
खबर है कि महेश बाबू की नई फिल्म 'भारत आने नेनु' का गणतंत्र दिवस के मौके पर फर्स्ट लुक जारी किया गया है। फर्स्ट लुक के मुताबिक महेश बाबू बिल्कुल बाबू लग रहे हैं। उन्होंने फॉर्मल ड्रेस पहनी हुई औऱ हाथ में एक ऑफिस बैग केरी किया हुआ है।
Bharath takes office :)#BharathAneNenu pic.twitter.com/4TNVHp6ZyV
बता दें कि महेश बाबू की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है। शायद ही आपको पता हो कि महेश ने चार साल की उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया में कमाल करना शुरू कर दिया था और आज वे साउथ के पॉपुलर एक्टर्स में से एक हैं। जब, सलमान फिल्म 'पोकिरी' की रीमेक 'वॉन्टेड' के रूप मे ंबनाया तो बॉलीवुड में उनका सिक्का दोबारा चल गया और फिर उस दिन से आजतक वे रुके नहीं।
इतना ही नहीं महेश बाबू बॉक्स ऑफिस पर सुपरस्टार रजनीकांत को भी बड़ी टक्कर देते हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने फिल्म 'स्पाइडर' के लिए 25 करोड़ रुपये फीस ली थी। महेश बाबू ने हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस नम्रता शिरोड़कर से शादी की है। महेश बाबू को प्रिंस ऑफ टॉलीवुड भी कहा जाता हैं।
बता दें कि बॉलीवुड के दबंग खान भी जल्द ही फिल्म 'भारत' पर शूटिंग शुरू करने वाले हैं। इस साल सलमान की 'रेस-3 के रिलीज होने की चर्चा की जा रही है। ऐसे में सलमान भी अपनी तीसरी फिल्म दबंग-3 की भी शूटिंग जल्ही ही शुरू करने की फिराक में हैं।