फिल्म सूर्यवंशम टीवी पर हमेशा देखने को मिल जाती है। इसे लेकर कई तरह के जोक्स और मीम भी बनाए जाते हैं। ये फिल्म टीवी पर इतनी बार आ चुकी है कि लोगों को एक एक किरदार का नाम और फिल्म के सीन तक याद हो गए हैं। ये फिल्म पर्दे पर भले ही सफल नहीं हो पाई थी लेकिन इसे टीवी पर दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म की अभिनेत्री सौंदर्या को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था। सौंदर्या का दुर्घटना में निधन हो गया था जिसने मनोरंजन जगत को गहरा सदमा दे दिया था। उनकी डेथ एनिवर्सरी पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ बातें।
2 of 6
Soundarya
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री सौंदर्या का जन्म 18 जुलाई 1972 में कर्नाटक में जन्म हुआ था। उनके पिता कन्नड़ इंडस्ट्री के लेखक-निर्माता थे। सौंदर्या मेडिकल की पढ़ाई कर रही थीं और एमबीबीएस की डिग्री ले रहीं थीं। हालांकि उनके मन में अभिनेत्री बनने की इच्छा थी ऐसे में उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ी और मनोरंजन की दुनिया में आ गईं।
3 of 6
bollywood flashback Soundarya
- फोटो : सोशल मीडिया
सौंदर्या ने फिल्म 'गंधर्व' से अपने करियर की शुरूआत की। इसके बाद वो कई तेलुगू फिलमों में नजर आईं। सौंदर्या के चेहरे पर सादगी थी और आंखों में मासूमियत जो दर्शकों का दिल जीत लेती थी। खुद दक्षिण के सुपरस्टार वैंकटेश ने सौंदर्या को संपूर्ण अभिनेत्री बताया था।
4 of 6
soundarya
- फोटो : file photo
सौंदर्या ने करीब 100 तेलुगू फिल्मों में काम किया था। वो साउथ के दिग्गज सितारे जैसे रजीनकांत और कमल हासन के साथ भी फिल्मों में नजर आईं थीं। हालांकि अमिताभ बच्चन संग फिल्म सूर्यवंशम में निभाए उनके किरदार ने उन्हें बॉलीवुड में पहचान दिलाई थी।
5 of 6
सौंदर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
सौंदर्या फिल्मों में हिट थीं और कुछ समय बाद ही वो राजनीति में भी आ गईं थीं। सौंदर्या बीजेपी में शामिल हो गई थीं।2004 में जब लोकसभा चुनावों की गूंज थीं तो कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव भी हो रहे थे। आंध्रप्रदेश में भी चुनाव का माहौल था। वहीं करीमनगर सीट से बीजेपी के वरिष्ठ नेता विद्या सागर चुनाव लड़ रहे थे।