1998 में आई फिल्म 'सूर्यवंशम' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी लेकिन आज यह फिल्म इतनी पॉपुलर है कि इसके एक-एक किरदार के नाम लोगों को याद हैं। इसकी बड़ी वजह है इस फिल्म को लगातार टीवी पर दिखाया जाना। टीवी चैनल सेट मैक्स पर यह फिल्म आए दिन आती रहती है।
फिल्म में मुख्य भूमिका ठाकुर भानुप्रताप यानी अमिताभ बच्चन की है लेकिन उनके पोते को भी लोग भूल नहीं पाए हैं। ठाकुर भानुप्रताप को जहरीली खीर खिलाने वाला बच्चा अब बड़ा हो गया है। जिसका नाम है आनंद वर्धन।
आंध्र प्रदेश के रहने वाले आनंद एक तेलुगू एक्टर हैं। केवल 3 साल की उम्र में उन्होंने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। आनंद के दादा बीपी श्रीनिवास एक सिंगर थे और उनका नाम बड़े सिंगर्स में से एक है। उन्होंने अपने करियर में 3,000 हजार से ज्यादा गाने गाए हैं। श्रीनिवास चाहते थे कि उनका पोता एक्टर बने।
आनंद के दादा उन्हें लेकर अक्सर फिल्ममेेकर्स के पास जाते रहते थे। ऐसे ही एक बार डायरेक्टर गुणशंकर ने आनंद को देखा और फिल्म 'रामायणम' में कास्ट कर लिया। इस फिल्म में आनंद वाल्मिकी और हनुमान के किरदार में थे। इसके बाद आनंद ने तेलुगू और तमिल भाषा में बनी फिल्म 'सूर्यवंशम' में काम किया।
बाद में इस फिल्म को हिंदी में बनाया गया। उस वक्त आनंद की उम्र 13 साल थी हालांकि सूर्यवंशम के बाद वो फिल्मों से दूर हो गए। आनंद अब तक के अपने फिल्मी करियर में तमाम दिग्गज कलाकारों के साथ काम कर चुके हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह फिल्म इंडस्ट्री से तकरीबन 12 साल से दूर रहे हैं। जल्द ही वह लंबे अंतराल के बाद टॉलीवुड में दोबारा एंट्री करने वाले हैं।