फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Abhinay Deo Reaction On Imran Khan Amid Leave India Notice Filmmaker Says He Is Fantastically Passionate

इमरान खान: 'वह बेहद जुनूनी हैं', अभिनेता को मिले नोटिस पर निर्माता अभिनय देव ने दी प्रतिक्रिया, कही दिल की बात

Sat, 17 Oct 2026 10:02 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Sat, 17 Oct 2026 10:02 AM IST
सार

Abhinay Deo On Imran Khan: फिल्म 'देली-बेली' के निर्देशक अभिनय देव ने इमरान खान को मिले भारत छोड़ो नोटिस पर अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन
Abhinay Deo Reaction On Imran Khan Amid Leave India Notice Filmmaker Says He Is Fantastically Passionate
अभिनय देव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान को मुंबई के फॉरेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस ने नोटिस भेजा और 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने का निर्देश दिया। जब यह मामला सामने आया, तो कई जानी-मानी हस्तियों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन


किरण राव, कुब्रा सैत समेत कुछ लोगों ने जहां इमरान का समर्थन किया। वहीं, कुछ ने उनकी आलोचना भी की। अब इस मामले में इमरान की फिल्म 'देली-बेली' का निर्देशन कर चुके अभिनय देव ने अपना रिएक्शन दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

Abhinay Deo Reaction On Imran Khan Amid Leave India Notice Filmmaker Says He Is Fantastically Passionate
इमरान खान और जायन मैरी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले अभिनय देव?
एएनआई से बात करते हुए अभिनय देव ने कहा, 'हमें लोगों को अपनी राय रखने और अपने फैसले लेने की आजादी देनी चाहिए। हमें उनका सम्मान करना चाहिए। मैं पूरे भरोसे के साथ बस इतना कह सकता हूं कि मेरी नजर में वे कैसे इंसान हैं। वे एक अद्भुत व्यक्ति हैं, बहुत ही अच्छे इंसान और बेहद जुनूनी और संवेदनशील हैं।

फिल्ममेकर ने यह भी साफ किया कि वह इमरान के साथ अपने निजी अनुभव से आगे जाकर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। देव ने कहा, 'इमरान को लेकर मेरी राय इसी नजरिए तक सीमित है। इससे आगे कुछ भी कहना मुझे लगता है कि उनकी निजी जिंदगी और उनकी निजता में दखल देना होगा।'
 
विज्ञापन

Abhinay Deo Reaction On Imran Khan Amid Leave India Notice Filmmaker Says He Is Fantastically Passionate
इमरान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या है इमरान खान से जुड़ा मामला?
बता दें मुंबई पुलिस ने इमरान को 28 अक्तूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस भेजा है। आमिर खान के भांजे पर इमिग्रेशन एक्ट की संबंधित धारा के तहत भारतीय नागरिक ना होते हुए भी भारत में इस तरह के प्रदर्शन में शामिल होने के आरोप में कार्रवाई की गई है।

वहीं इस मामले पर इमरान के वकील जुल्फिकार ने पुष्टि की है कि अभिनेता इस नोटिस को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं। याचिका शुक्रवार या सोमवार तक दाखिल किए जाने की उम्मीद है। टीम का तर्क है कि कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, जो OCI कार्डधारकों को प्रदर्शन में शामिल होने से स्पष्ट रूप से रोकता हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed