{"_id":"6ad306ddd2e2242c280076b4","slug":"anjali-arora-kacha-badam-kanpur-dandiya-night-controversy-organizer-prepare-to-take-legal-action-2026-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंजलि अरोड़ा: 'सिर्फ ईगो था', इन्फ्लुएंसर पर भड़के आयोजक, लीगल एक्शन लेने की तैयारी; जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
अंजलि अरोड़ा: 'सिर्फ ईगो था', इन्फ्लुएंसर पर भड़के आयोजक, लीगल एक्शन लेने की तैयारी; जानें क्या है पूरा मामला
Sat, 17 Oct 2026 10:56 AM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:56 AM IST
सार
Anjali Arora Controversy: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा मुसीबत में फंसते हुए नजर आ रही हैं। दरअसल, हाल ही में वह जिस इवेंट का हिस्सा बनीं, उनके आयोजक अब 'कच्चा बादाम' गर्ल पर लीगल एक्शन लेने की तैयारी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा इस समय चर्चा में बनी हुई हैं। दरअसल, गुरुवार को वह कानपुर के मोतीझील में हुए नगाड़ा नाइट डांडिया कार्यक्रम में मुख्य परफॉर्मर के तौर पर शामिल हुई थीं। हालांकि, कुछ मिनटों के बाद ही स्टेज छोड़कर चली गईं।
दरअसल, जब अंजलि स्टेज पर आईं, तो डीजे वाले ने 'कच्चा बादाम' गाना बजा दिया। इसी बात से नाराज होकर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर चली गईं। अब मैनेजमेंट व आयोजक अंजलि के इस रवैये से भड़क गए हैं और उन पर लीगल एक्शन लेने की तैयारी कर रहे हैं।

Trending Videos
अंजलि अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या बोले आशीष गुप्ता?
मीडिया से बात करते हुए कार्यक्रम आयोजित कराने वाली कंपनी के आशीष गुप्ता ने बताया कि उस दिन क्या हुआ और कितना नुकसान हुआ, सब कुछ। आशीष ने कहा, 'सिर्फ ईगो था। कुछ लोग ऐसा सोचने लगते हैं कि वह अब बड़े सेलिब्रिटी बन गए हैं। जिस गाने पर आपने रील बनाई, जिससे आपकी दाल-रोटी चल रही है, उसी गाने से आप भागने लगीं।'
लीगल एक्शन लेंगे आशीष गुप्ता
आशीष ने आगे कहा, 'इस गाने पर आपने रील बनाई, जो आज भी आपके सोशल मीडिया पर है। आप कह देतीं कि इस गाने पर डांस नहीं करना। आपकी टीम ने भी हमें इसके बारे में नहीं बताया। सिर्फ कुछ सेकंड 'कच्चा बादाम' गाना बजा और आपने हमारे गेस्ट व कानपुर का अपमान किया। इसके लिए हमारी टीम तैयारी कर रही है। हम इस पर लीगल एक्शन लेंगे।'

- फोटो : इंस्टाग्राम
आयोजक ने लगाए अंजलि पर आरोप
आशीष गुप्ता ने कहा, 'अंजलि को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भुगतान किया गया था। उनसे मंच पर आकर लोगों को मोमेंटो देने, परफॉर्मेंस करने, दर्शकों से बात करने और आयोजकों की टीम के साथ फोटो खिंचवाने की बात हुई थी। हालांकि, उन्होंने इनमें से सिर्फ एक काम किया और वो भी अधूरा।
आयोजकों ने किया लाखों के नुकसान का दावा
आशीष गुप्ता ने दावा करते हुए बताया कि कार्यक्रम में करीब 1500 लोग पहुंचे थे। जिस तरह से अंजलि अरोड़ा मंच पर आईं और चली गईं। इससे कार्यक्रम में लगभग 15 से 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। सिर्फ इतना ही नहीं, आशीष ने यह भी कहा कि आर्थिक नुकसान के साथ-साथ आयोजकों और कानपुर की छवि को भी ठेस पहुंची है।
आशीष ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि अंजलि इस मामले में माफी मांगें। इसके लिए वो सोशल मीडिया पर माफी मांगें। कानपुर के बड़े और प्रतिष्ठित लोगों ने अंजलि के खिलाफ एक्शन लेने के लिए उन्हें फोन किया है।