सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को लंबा वक्त बीत चुका है। इस केस की जांच बिहार और मुंबई पुलिस कर रही है। वहीं यह मामला अब CBI के पास भी पहुंच चुका है। इस बीच सोशल मीडिया पर अभिनेता सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi)और सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की तस्वीर वायरल हो रही है। हालांकि इसकी सच्चाई कुछ और ही है।
'दिशा सालियान' के साथ सूरज पंचोली की तस्वीर वायरल, भड़के अभिनेता ने बताई फोटो की पूरी सच्चाई
इस तस्वीर में इस बात का दावा किया जा रहा है कि सूरज, दिशा और सुशांत के दोस्त थे और दोनों से उनके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे। अब सूरज पंचोली ने एक पोस्ट लिखकर तस्वीर की सच्चाई बताई है। सूरज ने लिखा, 'पूरी तरह से गलत खबर। क्या ये वही मीडिया है जिस पर भरोसा करने को कहा जाता है। ये फोटो 2016 की है, तस्वीर में नजर आने वाली लड़की दिशा नहीं बल्कि उनकी फ्रेंड अनुश्री है।'
A post shared by Sooraj Pancholi (@soorajpancholi) on
सूरज ने आगे लिखा, 'तस्वीर में नजर आ रही लड़की भारत में रहती भी नहीं है।' सूरज ने यह भी लिखा है कि वो दिशा से कभी भी नहीं मिले, सूरज ये भी लिखते हैं कि उनका नाम इस केस में ना घसीटा जाए। लोगों का ब्रेनवाश न किया जाए और उनको परेशान न किया जाए।
बता दें कि इससे पहले सूरज, दिशा को लेकर बयान जारी कर चुके हैं। उन्होंने कहा था- 'हैं? मैं तो जानता तक नहीं कि दिशा कौन हैं। मैं उससे अपनी पूरी जिंदगी में कभी नहीं मिला। मुझे तो उसके बारे में सुशांत की मौत के बाद पता चला है और मुझे इसका बुरा भी लगा था। किसी ने इन सारी बातों को अपने व्यक्तिगत फेसबुक पेज पर एक फिल्म की पटकथा की तरह लिख दिया है और सभी लोग उन्हें सही मान बैठे।'
बता दें सोशल मीडिया पर कुछ दिनों से तमाम तरह के किस्से साझा किए जा रहे हैं। इनमें से एक किस्सा ये भी है कि दिशा और सुशांत की मौत के तार सूरज पंचोली से भी जुड़े हैं। इन किस्सों में कहा जा रहा है कि दिशा सालियान जब सूरज के बच्चे की मां बनने वाली थीं तो तीन साल पहले इसी को लेकर सुशांत और सूरज के बीच हाथापाई हुई थी। इन पोस्ट्स में ये भी लिखा गया है कि सुशांत, सूरज की इस हरकत का खुलासा करने वाले थे लेकिन सलमान खान ने बीच में आकर सूरज को बचा लिया।