बॉलीवुड अभिनेता सूरज पंचोली इन दिनों अपनी फिल्म सैटेलाइट शंकर की वजह से चर्चा में हैं। उनकी ये फिल्म आज उनके जन्मदिन के मौके पर रिलीज हुई है। इसके अलावा एक और वजह से सूरज का नाम चर्चा में रहा है वो है अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या का केस। इस मामले में वो गिरफ्तार भी हो चुके हैं। जेल के दौरान उन पर क्या बीती थी, इस बात खुलासा उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था।
2 of 4
सूरज पंचोली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
सूरज पंचोली ने पिंकविला को इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उन्होंने निजी जिंदगी सहित जिया खान आत्महत्या मामले पर भी बात की। सूरज पंचोली ने बताया खा कि जब उन्हें जिया खान की आत्महत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था तो उन्हें आर्थर रोड स्थित अंडा सेल (एकांत जेल) में रखा गया था। जहां हर जगह सन्नाटा था।
3 of 4
pooja hegde sooraj pancholi
सूरज पंचोली ने कहा था- 'मुझे अंडा सेल में रखा गया था जहां बिल्कुल सूनसान माहौल था। जहां आप किसी से संपर्क नहीं कर सकते और वहां अखबार तक नहीं होता था। मैं पूरी तरह से सुन्न हो गया था। मुझे समझ नहीं आ रहा था क्या हो रहा है। बस मैं हमेशा यही सोच रहा था कि मैंने ऐसे शख्स को खो दिया जो मुझसे बहुत प्यार करती थी।' इसके अलावा सूरज पंचोली ने जिया खान और जेल में बिताए अपने दिनों को लेकर और भी बातें कीं।
आपको बता दें कि जिया खान ने साल 2013 में बेडरूम में खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने जिया के ब्वॉयफ्रेंड सूरज पंचोली को गिरफ्तार कर लिया था। कहा जाता है कि यह दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में थे। शुरुआती जांच में सामने आया था कि जिया ने डिप्रेशन में आकर यह कदम उठाया। इतना ही नहीं मैसेज, कॉल्स की डिटेल्स ने भी सूरज की भूमिका पर सवाल खड़े कर दिए थे।
KBC 11: बच्चियों को मारने के लिए मुंह मे डाला जाता था जौ का दाना, अमिताभ बच्चन भी सुनकर हुए हैरान