तीन साल पहले क्रिसमस पर रिलीज हुई रोहित शेट्टी की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सिम्बा’ में नजर आए अभिनेता सोनू सूद के प्रशंसक उसके बाद से उन्हें किसी हिंदी फिल्म में नहीं देख पाए हैं। सोनू सूद अगले साल रिलीज होने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में एक अहम किरदार कर रहे हैं और अपने फैंस को क्रिसमस को तोहफा देते हुए सोनू सूद ने अपनी अगली फिल्म ‘फतेह’ का गुरुवार को एलान कर दिया। सोनू की एक और फिल्म कोरोना काल में ही ‘किसान’ नाम से भी घोषित हो चुकी है लेकिन उसके बारे में फिर और कुछ पता नहीं चला। अलबत्ता, ‘फतेह’ नाम की ये नई फिल्म जी स्टूडियोज बनाने जा रहा है। फिल्म का ऐलान जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटिड और सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया के बीच अंतिम करार पर हस्ताक्षर होने के अगले दिन हुआ है।
2 of 6
SONU SOOD
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जी और सोनी की भारतीय शाखा के विलय के बाद बनने वाली नई संयुक्त कंपनी का नाम तो अब तक जाहिर नहीं हुआ है लेकिन समझा जाता है कि सोनी और जी के तमाम दफ्तर इसके बाद बंद होंगे। और, दोनों का मनोरंजन दुनिया का तमाम काम भी एक दूसरे के दफ्तरों के कर्मचारियों आपस में मिल जुलकर करना शुरू करेंगे। जी और सोनी दोनों हिंदी फिल्मों के निर्माण में लगातार सक्रिय रहे हैं। हाल ही में अनिल शर्मा की फिल्म ‘गदर 2’ का एलान भी जी स्टूडियोज ने किया और अब एक और बड़ी फिल्म का एलान करके कंपनी ने बाजार में हलचल मचाई है।
3 of 6
SONU SOOD
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गुरुवार को जिस नई फिल्म ‘फतेह’ का एलान किया गया, वह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म की कहानी सत्य घटनाओं से प्रेरित बताई जाती है। और, इसे निर्देशित करने का जिम्मा जी स्टूडियोज ने अभिनंदन गुप्ता को सौंपा है। बताया जाता है कि इस फिल्म से जी स्टूडियोज एक्शन फिल्मों का एक नया अध्याय शुरू करना चाहता है और इस फिल्म के लिए दुनिया के चंद बेहतरीन एक्शन कोरियोग्राफर्स को काम पर लगाए जाने की तैयारी भी शुरू हो चुकी है।
4 of 6
SImba
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सोनू सूद पिछले कुछ साल से दक्षिण भारतीय फिल्मों में लगातार खलनायक की भूमिकाएं करते आ रहे हैं। फिल्म ‘सिम्बा’ के बाद उनकी सारी रिलीज फिल्में दक्षिण भारतीय भाषाओं में ही रही हैं। लेकिन, कोरोना संक्रमण काल में उनके सामाजिक कार्यों की हुई जबर्दस्त चर्चाओं और उनकी बनी नई सकारात्मक छवि के बाद दक्षिण भारत का कोई भी हीरो परदे पर बतौर ‘खलनायक’ उनकी पिटाई करने को तैयार नहीं है। इस चक्कर में सोनू सूद अरसे से दक्षिण भारत की कोई नई फिल्म नहीं कर पा रहे हैं।
5 of 6
SONU SOOD
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘फतेह’ का निर्माण करने जा रही जी स्टूडियोज कंपनी के मुख्य कारोबार अधिकारी शारिक पटेल इस बारे में कहते हैं, ‘सोनू सूद काबिल अभिनेता हैं और उन्होंने अपनी काबिलियत बीते डेढ़ दशक में लगातार साबित भी की है। लेकिन, पिछले एक साल में उन्होंने जो किया है, उससे वह असली हीरो बन गए हैं। मुझे पक्का भरोसा है कि बड़े परदे पर हीरो के रूप में उनकी वापसी रोमांचक होगी और ऐसी मजबूत कहानी में उन्हें देखना सबको अच्छा लगेगा।’