'दबंग' फिल्म में सलमान खान के पसीने छुड़ा देने वाले छेदी सिंह यानी सोनू सूद ने बॉलीवुड में बेशक ज्यादातर विलेन का किरदार निभाया लेकिन असल जिंदगी में वह किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं। पिछले कई दिनों से बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद लॉकडाउन की वजह से फंसे मजदूरों को घर पहुंचाने में उनकी हरसंभव मदद कर रहे हैं। वो उनके लिए बसों से लेकर खाने-पीने की चीजों तक का इंतजाम कर रहे हैं। इसलिए हर तरफ उन्ही की चर्चा है।
2 of 6
सोनू सूद
- फोटो : इंस्टाग्राम
बतौर अभिनेता सोनू सूद काफी पॉपुलर हैं लेकिन उनकी फैमिली लाइमलाइट से कोसो दूर रहती है। तो चलिए जानते हैं सोनू सूद के परिवार के बारे में। पंजाब के मोगा में जन्मे सोनू सूद न सिर्फ हिंदी बल्कि तेलुगू, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी अभिनय करते हैं। साउथ से लेकर बॉलीवुड तक मशहूर हो चुके सोनू सूद इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग कर चुके हैं।
3 of 6
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
सोनू सूद की पत्नी का नाम सोनाली है। सोनू और सोनाली ने साल 1996 में शादी की थी। इनके दो बेटे भी हैं। सोनाली का बॉलीवुड से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। शायद यही कारण है कि वो लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। सोनू फैमिली मैन हैं और वह अक्सर अपने बच्चों के साथ हॉलिडे पर जाते हैं।
4 of 6
सोनू सूद परिवार के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें सोनू और सोनाली की मुलाकात तब हुई थी जब वो इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे। सोनू जहां पंजाबी हैं, तो वहीं सोनाली साउथ इंडियन हैं। सोनाली के बारे में बात करते हुए सोनू ने कहा था कि वो उनकी जिंदगी में आने वाली पहली लड़की हैं। सोनू को शुरुआत में फिल्म इंडस्ट्री में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था।
5 of 6
सोनू सूद
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मुश्किल घड़ी में सोनाली ने सोनू का हर कदम पर साथ दिया। शादी के बाद दोनों मुंबई शिफ्ट हो गए। एक इंटरव्यू में सोनू ने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा था, 'सोनाली हमेशा सपोर्टिव रही हैं। पहले वो नहीं चाहती थीं कि मैं एक्टर बनूं लेकिन अब वो मुझपर गर्व करती हैं।'